संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शक्तिनगर| एनटीपीसी सिगरौली परियोजना के आवासीय परिसर विद्युत विहार कालोनी में स्थिति शप्तेश्वर शिव मंदिर पर श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का नव दिवसीय कार्यक्रम आज भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ|
इस महायज्ञ का कार्यक्रम मंदिर संचालन समिति द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें प्रयागराज से पधारे महर्षि महेशजी महाराज के देखरेख में ओरछा धाम से आयी अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मानस मोहनी देवीजी द्वारा नव दिन तक श्रीराम कथा का सुंदर वर्णन किया गया ।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला पुरुषों ने भाग लेकर कथा का श्रवण कर पुण्य के भागी बने कथा में आवासीय परिसर के अलावा आस पास के क्षेत्रों के आए लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया,पूरे नव दिन तक पूरा क्षेत्र भक्तिभाव से ओत प्रोत रहा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था|

कथा समापन के बाद विधिवत हवन, पूजन, आरती के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आवासीय परिसर के अलावा बस स्टैंण्ड मार्केट, कालीमंदिर, पीडब्लूडी मोड़, चिल्का टांड मार्केट, चिल्का टांड बस्ती, अम्बेडकर नगर बस्ती, बलियानाला, शिवाजी नगर, प्रेमनगर, राजकिशन बस्ती, कोटा, खड़िया, परसवार राजा सहित अन्य क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया|





