• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

200 करोड़ की ठगी में फंसीं जैकलीन, अब मकोका के तहत आरोपी बनाने की उठी मांग, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
200 करोड़ की ठगी में फंसीं जैकलीन, अब मकोका के तहत आरोपी बनाने की उठी मांग, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

[ad_1]

Last Updated:September 07, 2026, 23:04 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए की कथित वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब उन्हें मकोका के तहत आरोपी बनाने की मांग उठी है. इस मांग को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. कोर्ट ने इस अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को तय की गई है.

ख़बरें फटाफट

200 करोड़ की ठगी में फंसीं जैकलीन, अब मकोका के तहत आरोपी बनाने की उठी मांगZoom

जैकलीन की बढ़ी मुश्किलें. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस आरोपी हैं. मई 2026 में दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. वहीं, इसी से जुड़े जबरन वसूली और मकोका मामले में सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे. उस समय अदालत संबंधी रिपोर्टों में जैकलीन को मामले में आरोपी नहीं बताया गया था. अब नई अर्जी में मांग की गई है कि जैकलीन को भी मकोका मामले में आरोपी बनाया जाए. कोर्ट ने इस मांग पर दिल्ली पुलिस जवाब मांगा है और 15 सितंबर को आगे की सुनवाई तय की है. पुलिस के जवाब के आधार पर कोर्ट देखेगा कि जैकलीन को इस मामले में आरोपी बनाने की मांग पर आगे कोई कार्रवाई बनती है या नहीं.

पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर पर लगे 200 करोड़ रुपए की कथित जबरन वसूली के आरोप से शुरू हुआ था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से जेल में बंद सुकेश ने कथित तौर पर खुद को एक बड़े सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया था. आरोप है कि उसने अदिति सिंह को उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा देकर बड़ी रकम की मांग की. इसी शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच आगे बढ़ी.

जेल के अंदर से सुकेश चला रहा था नेटवर्क
जांच के दौरान सामने आया कि सुकेश जेल के अंदर से ही एक संगठित नेटवर्क चला रहा था और उसके जरिए पैसे की वसूली की जा रही थी. पुलिस की जांच में उसके साथ कई अन्य लोगों के नाम सामने आए. बाद में मामले में मकोका की धाराएं भी जोड़ी गईं. दिल्ली पुलिस की जांच में यह दावा किया गया कि सुकेश और उसके सहयोगियों ने मिलकर एक संगठित अपराध सिंडिकेट की तरह काम किया. इसी कथित अपराध से हासिल पैसों को लेकर ईडी ने अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की.

जैकलीन ने खुद को बताया पीड़ित
ईडी का आरोप है कि कथित अपराध से हासिल रकम का इस्तेमाल महंगे सामान और दूसरी चीजों पर किया गया. इसी जांच में जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया. ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट और दूसरी सुविधाएं दी थीं और एक्ट्रेस को अपराध से हासिल रकम से जुड़े लाभ मिले. दूसरी तरफ, जैकलीन लगातार कहती रही हैं कि उन्हें सुकेश की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वह खुद भी उसके झांसे का शिकार हुई थीं. जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की थी. अदालत ने कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान निचली अदालत में सबूतों के आधार पर होगा.

जैकलीन ने याचिका वापस ली
मई 2026 में पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन, सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया. इसी दौरान जैकलीन ने अपने खिलाफ चल रहे मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था. हालांकि, उन्होंने जून 2026 में अपनी याचिका वापस ले ली और कानून के मुताबिक दूसरे उचित रास्ते अपनाने की छूट मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 23:04 IST



[ad_2]

Source link

Views: 12
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 14,612 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ा जनपद, 33 परियोजनाओं से लगभग 4,068 लोगों को रोजगार

Next Post

BWF World Championship: लक्ष्य सेन की जीत से शुरुआत, पहले दौर के कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रिया के शटलर को हराया

Next Post
BWF World Championship: लक्ष्य सेन की जीत से शुरुआत, पहले दौर के कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रिया के शटलर को हराया

BWF World Championship: लक्ष्य सेन की जीत से शुरुआत, पहले दौर के कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रिया के शटलर को हराया

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement