• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BWF World Championship: लक्ष्य सेन की जीत से शुरुआत, पहले दौर के कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रिया के शटलर को हराया

Admin by Admin
September 7, 2026
in खेल
0
BWF World Championship: लक्ष्य सेन की जीत से शुरुआत, पहले दौर के कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रिया के शटलर को हराया

[ad_1]

Last Updated:August 19, 2026, 06:08 IST

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने जीत से शुरुआत की है. लक्ष्य ने ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन को हराया. कॉलिन्स के खिलाफ लक्ष्य ने पहला गेम गंवा दिया था, लेकिन उसके बाद इस भारतीय खिलाड़ी अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए जबरदस्त वापसी की और बचे हुए दो गेम अपने नाम किए.

लक्ष्य सेन की जीत से शुरुआत, कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रिया के शटलर को हरायाZoom

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

नई दिल्ली: भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में दमदार शुरुआत की है. लक्ष्य ने अपने पहले दौर के मुकाबले में ऑस्ट्रिया के अपने से कम रैंकिंग वाले कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन के खिलाफ कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की. लक्ष्य कॉलिन्स के खिलाफ पहला गेम हार गए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अपने विरोधी को पटक दिया. पहले दौर के मैच में जीत के बाद लक्ष्य सेन ने कहा कि पहला गेम गंवाने के बाद रणनीति में बदलाव करना उनके लिए फायदेमंद रहा.

मेजबान देश के 14वीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने 45 मिनट चले मुकाबले में फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से हराया. अब लक्ष्य का सामना अमेरिका के गैरेट टैन से होगा जिन्होंने स्विट्जरलैंड के टोबियास कुएंजी को 21-4, 21-15 से हराया. लक्ष्य ने मैच के बाद कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि पहले गेम में मैं काफी छोटे शॉट खेल रहा था. जब मैं ड्राइव लगाने की कोशिश कर रहा था तो मुझे पॉइंट्स नहीं मिल रहे थे क्योंकि वह लंबा है और ऐसे शॉट आसानी से खेल सकता है. दूसरे गेम में मैंने खेल को थोड़ा खुला रखने की कोशिश की. रैलियों में कुछ लिफ्ट शॉट खेले और फिर अपने शॉट लगाने में सफल रहा.’’

पहले गेम में मुझसे गलतियां हुईं थी-लक्ष्य सेन

उन्होंने कहा, ‘‘पहले गेम में काफी गलतियां हुईं. खेल की रणनीति थोड़ी अलग थी लेकिन दूसरे और तीसरे गेम में मैंने कुछ चीजें बदल दीं.’’ लक्ष्य ने कहा कि जिस तरह से वह शुरुआत में खेल रहे थे वह सही नहीं था और उन्हें खेल को थोड़ा अपने अनुकूल करने के लिए फिलिमोन को लंबी रैलियों में उलझाना था. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिस तरह से खेल रहा था, वह सही नहीं था. मुझे लगता है कि मुझे खेल को थोड़ा और खुला रखना था और उसे रैलियों में उलझाना था. दूसरे गेम में मैंने ऐसा ही किया. वह अपनी लंबाई का फायदा उठा रहा था और मुझे कोर्ट का ज्यादा हिस्सा कवर करना पड़ा.’’

लक्ष्य ने कहा कि शुरुआत में उनके लिफ्ट शॉट छोटे रह जा रहे थे, लेकिन छोर बदलने के बाद इस मामले में उन्होंने सुधार किया. उन्होंने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि मैंने ऐसे छोर से शुरुआत की जहां हवा चल रही थी इसलिए लिफ्ट पर शटल को नियंत्रित करना मुश्किल था. मेरे कई लिफ्ट काफी छोटे रह जा रहे थे. दूसरे गेम में मुझे पता था कि मैं बेहतर छोर पर हूं, इसलिए मैं खुलकर अपना खेल खेल सकता था.’’

आयुष शेट्टी के प्रदर्शन पर लक्ष्य सेन ने जताई खुशी

लक्ष्य ने युवा आयुष शेट्टी की उपलब्धि पर गर्व जताया जिन्होंने शुरुआती दौर में मौजूदा विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चीन के शी यु की को हराकर बड़ा उलटफेर किया. लक्ष्य ने कहा, ‘‘हां, मैंने मैच देखा और यह शानदार जीत थी. हम सभी आयुष की जीत के लिए उसका समर्थन कर रहे थे और उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. मैं उसे आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 19, 2026, 06:08 IST

[ad_2]

Source link

Views: 15
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

200 करोड़ की ठगी में फंसीं जैकलीन, अब मकोका के तहत आरोपी बनाने की उठी मांग, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Next Post

आकृति चौधरी पर NSA रद्द करते वक्त हाई कोर्ट ने प्रशासन पर की कड़ी टिप्पणी, डिटेल में जानें, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
आकृति चौधरी पर NSA रद्द करते वक्त हाई कोर्ट ने प्रशासन पर की कड़ी टिप्पणी, डिटेल में जानें, Uttar-pradesh Hindi News

आकृति चौधरी पर NSA रद्द करते वक्त हाई कोर्ट ने प्रशासन पर की कड़ी टिप्पणी, डिटेल में जानें, Uttar-pradesh Hindi News

Related Posts

  • रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को रुकवाने HC पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, अदालत ने दिया झटका; क्या है पूरा मामला, Ncr Hindi News
  • पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब, Sports Hindi News
  • Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News Asian Para Games में 2 भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीते गोल्ड मेडल; देश को मिले 100 पदक, Sports Hindi News
  • दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News दिग्गज पंकज आडवाणी ने जीता 29वां विश्व खिताब, विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को हराया, Sports Hindi News
  • एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News एशियाई पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड सहित जीते 114 मेडल, Sports Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement