संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक 75 वर्षीय वृद्ध ने अबूझ परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी निवासी रामदेव (75) पुत्र धीरपाल ने अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक पलास के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल म्योरपुर थाना पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक गुलाब शंकर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।
मृतक के बड़े पुत्र महावीर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





