संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…

दुद्धी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे एक बोलेरो वाहन सड़क किनारे स्थित विद्युत खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया। बताया जाता है कि एक पिकअप वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बोलेरो चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
राहुल रमेश सुरेश आदि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की सूझबूझ से बड़ा सड़क हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विद्युत खंभा टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग एवं पुलिस चौकी के कस्बा इंचार्ज अमित कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर बोलेरो को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गये।





