• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. मारकुंडी घाटी में फिर पलटा तेल लदा ट्रक, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद….


— तीसरे मोड़ पर हुआ हादसा, हल्की चोटों के साथ दोनों सुरक्षित; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बहाल कराया यातायात


चोपन थाना क्षेत्र की खतरनाक मानी जाने वाली मारकुंडी पुरानी घाटी में रविवार की देर रात सलोनी तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 11 बजे घाटी उतरते समय तीसरे मोड़ पर हुआ। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और खलासी हादसे में बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की-फुल्की चोटें आईं।

बताया गया कि ट्रक राबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहा था। मारकुंडी पुरानी घाटी के तीसरे मोड़ पर उतरते समय अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रक में लदा तेल सड़क पर फैलने से भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए सड़क पर पलटे ट्रक को हटवाने की व्यवस्था कराई और यातायात को सुचारु कराया। हादसे में चालक और खलासी के सुरक्षित बच जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

मारकुंडी घाटी में हादसे रोकने की जरूरत:

स्थानीय लोगों का कहना है कि मारकुंडी घाटी में आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलटते अथवा घाटी की ओर खिसक जाते हैं। इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने घाटी के खतरनाक मोड़ों पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग, पर्याप्त संकेतक, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बड़े हादसे को टाला जा सके।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मारकुंडी घाटी से होकर रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP Rain: बरेली-शाहजहांपुर में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज भी चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सोनभद्र. पानी की फुहार के बीच युवाओं ने फोड़ी दही हांडी, गूंजा ‘गोविंदा आला रे’

Next Post

सोनभद्र. पानी की फुहार के बीच युवाओं ने फोड़ी दही हांडी, गूंजा ‘गोविंदा आला रे’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.