• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. धनतेरस पर मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वन्तरि का पूजन, चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प

JK Gupta by JK Gupta
November 7, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


धनतेरस के पावन अवसर पर ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज (एएसएमसी), सोनभद्र में राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन (एनएमओ) के तत्वावधान में भगवान धन्वन्तरि का पूजन एवं वंदन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान भगवान धन्वन्तरि से समस्त मानवता के आरोग्य, सुख और कल्याण की कामना की गई।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आईजेन भट्टाचार्य ने कहा कि भगवान धन्वन्तरि चिकित्सा एवं आयुर्वेद के आराध्य देव हैं। चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है।

उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों से सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. शिशिर कुमार, प्रोफेसर डॉ. सौमित्र चक्रवर्ती, प्रोफेसर डॉ. शेफाली चक्रवर्ती, डॉ. मुक्ता सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. बलवंत नारायण, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. भैरव पाठक, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. अवनीश शाह एवं डॉ. मनोज यादव सहित वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। अंत में भगवान धन्वन्तरि की वंदना के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां

Next Post

सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ

Next Post

सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ

Related Posts

  • सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ
  • सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां
  • सोनभद्र. दो साल से मानदेय को तरस रहे सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन सोनभद्र. दो साल से मानदेय को तरस रहे सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
  • सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता
  • सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement