• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दो साल से मानदेय को तरस रहे सामुदायिक शौचालयों के केयरटेकर, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

JK Gupta by JK Gupta
November 7, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत केयरटेकर्स को लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने और शौचालयों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों केयरटेकर्स ने एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आभा भारती के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दीपावली से पहले बकाया मानदेय का भुगतान कराने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष आभा भारती ने कहा कि केयरटेकर्स को समय से मानदेय नहीं मिल रहा है। किसी का एक वर्ष तो किसी का दो वर्ष से मानदेय बकाया है। जब समय से मानदेय ही नहीं मिलेगा तो केयरटेकर अपना काम कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालयों में भी कई तरह की अव्यवस्थाएं हैं।

कहीं पानी की टंकी नहीं है तो कहीं पानी की व्यवस्था ही नहीं है। प्रधान से शिकायत करने पर काम से बाहर निकालने की धमकी दी जाती है।

वहीं केयरटेकर रूबी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि शौचालयों में अव्यवस्थाओं के कारण ग्रामीण केयरटेकर्स पर काम नहीं करने का आरोप लगाते हैं, जबकि उन्हें साफ-सफाई के लिए जरूरी सामान तक उपलब्ध नहीं कराया जाता।

कई शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं है, कहीं दरवाजे टूटे हैं तो कहीं फर्श क्षतिग्रस्त है। इसके बावजूद समय से मानदेय नहीं मिलता। सचिव और प्रधान की ओर से काम से निकालने की धमकी भी दी जाती है।

एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर सभी पात्र केयरटेकर्स का बकाया मानदेय दीपावली से पहले भुगतान कराया जाए तथा सामुदायिक शौचालयों में पानी, साफ-सफाई सामग्री और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि केयरटेकर्स को जिम्मेदारी निभाने में परेशानी न हो।

इस मौके पर रेनू देवी, कुमारी नीरज, मुन्नी देवी, गीता, कलावती, सरिता, राजकुमारी सहित सैकड़ों केयरटेकर उपस्थित रहे।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता

Next Post

सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां

Next Post

सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां

Related Posts

  • सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ सोनभद्र. एएसएमसी में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों ने धारण किया व्हाइट कोट, ली शपथ
  • सोनभद्र. धनतेरस पर मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वन्तरि का पूजन, चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प सोनभद्र. धनतेरस पर मेडिकल कॉलेज में भगवान धन्वन्तरि का पूजन, चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प
  • सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां सोनभद्र. रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, संगीत और आतिशबाजी ने बांधा समां
  • सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता सोनभद्र. सात साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पिपरी पुलिस को मिली सफलता
  • सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था सोनभद्र. धनतेरस पर बाजारों में उतरी पुलिस, एसपी ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement