• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Rain: बरेली-शाहजहांपुर में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज भी चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Rain: बरेली-शाहजहांपुर में टूटे सभी रिकॉर्ड, आज भी चार जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

यूपी में बरेली और शाहजहांपुर में बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज यानी सोमवार को भी बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बरेली, शाहजहांपुर में बारिश ने पिछला सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बरेली में तो पिछले रिकार्ड से करीब बहुत ज्यादा बारिश हो गई है। आज भी बरेली, शाहजहांपुर के साथ ही लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में बहुत जारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है।

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार मध्य और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है। पूर्वी यूपी के बलिया, रायबरेली, देवरिया, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुशीनगर, मऊ, रामपुर, बदायूं, संभल और मुरादाबाद और आसपास बारिश की संभावना है।

एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश

बरेली में पिछले 24 घंटे में 381 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। यह अब तक की एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले 2005 में 267 एमएम बारिश हुई थी। इसी तरह शाहजहांपुर में 227 एमएम बारिश हुई है। बरेली में रविवार को करीब 10 घंटे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में तो काफी तेज बारिश हुई। शाम को बारिश हल्की हुई लेकिन रिमझिम जारी रही। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है।

शाहजहांपुर में लगातार दो दिनों से बारिश

वहीं, शाहजहांपुर में शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी रुक-रुककर होती रही। रविवार की शाम से मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। जहां प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन पर पानी भर गया। अत्यधिक पानी भरने से रेल की पटिरियां आधी डूब गयीं।

आठवीं तक के स्कूल आज बंद

रविवार देर शाम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को सोमवार को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने ऑर्डर जारी कर दिया। शनिवार शाम आठ बजे से रविवार शाम आठ बजे तक 100 मिमी से अधिक बारिश रिकार्ड की गई थी। झमाझम बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। बस अड्डे के तिराहे के पास सड़क पर काफी पानी जमा हो गया। नगर निगम के पास कवि चौराहे और अंटा चौराहे पर भी सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

शहरी परेशान, गांवों में किसानों को राहत

बारिश से जहां शहरी परेशान हैं वहीं, किसानों में राहत का माहौल है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान और गन्ने की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है। बारिश से किसानों को सिंचाई पर होने वाले खर्च में भी राहत मिल सकती है। हालांकि, निचले खेतों में पानी अधिक समय तक जमा रहने पर फसलों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। खेतों से पानी की निकासी की व्यवस्था करने की जरूरत है।

[ad_2]

Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

15 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला डबल्स का मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने रचा इतिहास

Next Post

सलखन. मारकुंडी घाटी में फिर पलटा तेल लदा ट्रक, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे

Next Post

सलखन. मारकुंडी घाटी में फिर पलटा तेल लदा ट्रक, चालक-क्लीनर बाल-बाल बचे

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement