• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

श्रीदेवी-अनिल कपूर की आखिरी फिल्म का गाना, नदीम श्रवण संग 3 सिंगर्स ने बनाया सुपरहिट, पाकिस्तान से किया था कॉपी

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
श्रीदेवी-अनिल कपूर की आखिरी फिल्म का गाना, नदीम श्रवण संग 3 सिंगर्स ने बनाया सुपरहिट, पाकिस्तान से किया था कॉपी


Last Updated:September 07, 2026, 10:56 IST

साल 1997 में आई फिल्म ‘जुदाई’ श्रीदेवी और अनिल कपूर की आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म में ये सुपरहिट जोड़ी आखिरी बार नजर आई थी. बोनी कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसके गानों की धूम आज भी कायम है. इस फिल्म का एक गाना काफी लोकप्रिय हुआ था जिसे मेकर्स ने पाकिस्तानी गाने से कॉपी किया था.

श्रीदेवी-अनिल कपूर की आखिरी फिल्म का गाना, 3 सिंगर्स ने बनाया सुपरहिटZoom

फिल्म सुपरहिट थी. (एआई से इम्प्रूव कई गई फोटो)

नई दिल्ली.  80-90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी का जिक्र होता है तो सबसे पहले अनिल कपूर और श्रीदेवी का नाम आता है. अनिल कपूर और श्रीदेवी ने साथ में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं जिनमें मिस्टर इंडिया, लाडला, लम्हें, जाबांज, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई क्लासिक शामिल हैं. इस सुपरहिट जोड़ी की हिट स्ट्रीक पर अचानक से ब्रेक लग गया. उनकी पर्सनल लाइफ में कई बदलाव हुए जिसके चलते श्रीदेवी और अनिल कपूर ने साथ काम करना बंद कर दिया.

साल 1996 में अनिल कपूर के बड़े भाई और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली. अब अनिल कपूर अपनी रियल लाइफ भाभी श्रीदेवी के साथ रोमांटिक फिल्में करने से हिचकिचाने लगे और यही वजह थी कि दोनों की सुपरहिट जोड़ी टूट गई. अनिल कपूर और श्रीदेवी ने आखिरी बार जुदाई में साथ काम किया था. ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी और अनिल कपूर इसके लिए भी तैयार नहीं थे. अनिल कपूर का कहना था कि वो अपनी भाभी के साथ पर्दे पर रोमांस करने में सहज नहीं महसूस करेंगे, लेकिन बोनी कपूर के लाख समझाने के बाद आखिरकार दोनों ने साथ काम किया.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी

‘जुदाई’ में श्रीदेवी और अनिल कपूर ने आखिरी बार साथ काम किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर बोनी कपूर को मालामाल कर दिया था. इस फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था और इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी थीम थी. बॉलीवुड में जुदाई से पहले ऐसी कोई फिल्म नहीं थी जिसमें पत्नी ही अपने पति को बेच दे. श्रीदेवी ने अनिल कपूर को बेच दिया था और वो खुद अपने हाथों से अपने पति की दूसरी शादी करा देती हैं.

पाकिस्तान से कॉपी हुआ था गाना

अब फिल्म की कहानी जितनी अनोखी थी, गाने भी उतने ही ज्यादा लोकप्रिय हुए थे. जुदाई का एक गाना ऐसा है जिसे सुनते ही उस दौर में लोगों का दिल भर आता था. ये गाना बिचड़न और प्यार की तड़प को बखूबी दिखाता है. इस गाने को मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान के गाने को कॉपी करके बनाया था. मेकर्स ने पाकिस्तानी सिंगर के गाने ‘सानू एक पल चैन ना आवे’ को हिंदी में बनाया था. इस गाने से प्रेरित गाने को भारत में भी काफी पसंद किया गया था.

3 सिंगर्स ने गाने को बनाया सुपरहिट

‘जुदाई’ फिल्म के गाने ‘मुझे एक पल चैन ना आवे’ को एक नहीं बल्कि तीन सिंगर्स ने मिलकर खास बनाया था. इसके बोल समीर अनजान ने लिखे थे और नदीम श्रवण ने इसका संगीत कंपोज किया था. इस गाने को हरिहरण, अल्का याग्निक और जसपिंदर नरूला ने मिलकर गाया था. इन तीनों सिंगर्स की शानदार आवाज में ये गीत पर्दे पर अमर हो गया था. जुदाई के गानों और फिल्म की कहानी ने दर्शकों पर ऐसा असर छोड़ा कि फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर डाली थी. महज 6.30 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली थी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 07, 2026, 10:56 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. पानी की फुहार के बीच युवाओं ने फोड़ी दही हांडी, गूंजा ‘गोविंदा आला रे’

Next Post

जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले

Next Post
जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले

जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.