• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले

Admin by Admin
September 7, 2026
in खेल
0
जींद के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में थमी सांसें, दुबई से इंग्लैंड तक खेल चुके थे मुकाबले


Last Updated:August 21, 2026, 07:19 IST

Haryana News: हरियाणा के जींद में 27 वर्षीय इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन का अचानक मौत हो गई. परिवार के मुताबिक, सुबह घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जींद के कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल नहीं रहे, 27 की उम्र में हार्ट अटैक से मौतZoom

मोहित दलाल की मौत.

जींद : हरियाणा के जींद जिले के 27 वर्षीय इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन की अचानक मौत हो गई. परिवार के मुताबिक सुबह घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी. परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया. मौत की खबर मिलते ही परिवार, गांव और कबड्डी जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

कई बड़े इनाम अपने नाम किए

मोहित अपनी शानदार रेडिंग के लिए पहचाने जाते थे. वह दर्जनों बार बेस्ट रेडर रह चुके थे. अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने हरियाणा और पंजाब में कई बड़े इनाम अपने नाम किए. वह शीलू बल्हारा के साथ भी मैच खेल चुके थे. उन्होंने केवल देश में ही इनाम नहीं जीते, बल्कि दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में कबड्डी में भी कई ट्रॉफियां जीतीं. पिछले दिनों मोहित को चोट लगी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद वह रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुके थे.

10 साल की उम्र से खेलना किया था शुरू

नंदगढ़ गांव के मोहित ने करीब 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था. गांव के पूर्व पहलवान प्रकाश के मार्गदर्शन में उन्होंने स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की. छोटी उम्र से ही खेल के प्रति उनका लगाव इतना था कि पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी के साथ कबड्डी उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई. आगे चलकर उन्होंने शीलू बल्हारा सहित कई खिलाड़ियों के साथ मैच खेले. मोहित की पहचान एक बेहतरीन रेडर के रूप में थी. स्थानीय और बड़े सर्कल कबड्डी टूर्नामेंटों में वह कई बार बेस्ट रेडर चुने गए.

दुबई, कनाडा और इंग्लैंड…

Advertisement
Advertisement
हरियाणा और पंजाब में खेलते हुए उन्होंने कई इनाम और ट्रॉफियां जीतीं. उनके खेल में तेजी और रेड के दौरान दबाव में फैसला लेने की क्षमता की साथी खिलाड़ी भी तारीफ करते थे. मोहित की प्रतिभा धीरे-धीरे गांव और प्रदेश की सीमाओं से बाहर पहुंची. वह दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में भी कबड्डी खेल चुके थे. विदेशों में जाकर खेलने का अनुभव उनके खेल करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल रहा.

पिछले दिनों मोहित को चोट लगी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ. ऑपरेशन के बाद वह रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुके थे. परिवार और साथी खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि जल्द ही वह फिर कबड्डी के मैदान में नजर आएंगे. इसी बीच गत दिवस बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई. मोहित अविवाहित थे और उनसे पहले परिवार में कोई पहलवान नहीं था.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

First Published :

August 21, 2026, 07:17 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

श्रीदेवी-अनिल कपूर की आखिरी फिल्म का गाना, नदीम श्रवण संग 3 सिंगर्स ने बनाया सुपरहिट, पाकिस्तान से किया था कॉपी

Next Post

सहारनपुर के बाद यूपी के इस जिले में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, खुद तोड़ने की नोटिस से हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
सहारनपुर के बाद यूपी के इस जिले में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, खुद तोड़ने की नोटिस से हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News

सहारनपुर के बाद यूपी के इस जिले में मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, खुद तोड़ने की नोटिस से हड़कंप, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.