Last Updated:
Love And War-
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को लेकर जबरदस्त जब बना हुआ है. फिल्म से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल का लुक रिवील हो गया है. इन तीनों एक्टर्स के लुक ने संजय लीला भंसाली के अपकमिंग मैजिक की झलक दिखाई है. फिल्म में आलिया कैबरे डांसर के लुक में दिखेंगी. 70 के दशक की अदाकारा जीनत अमान भी आलिया भट्ट के लुक पर फिदा हो गई हैं.
आलिया भट्ट की मुरीद हुईं जीनत अमान.
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस फिल्म से हाल ही में एक्टर्स के फर्स्ट लुक रिवील हुए. पहले रणबीर कपूर, फिर आलिया भट्ट और बीते शनिवार को विक्की कौशल का लुक रिवील हुआ. लव एंड वॉर से सितारों के लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फिल्म के पोस्टर्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 70 के दशक पर आधारित होगी. आलिया भट्ट के लुक ने सोशल मीडिया पर बज बना दिया है.
लव एंड वॉर में आलिया भट्ट कैबरे डांसर के अवतार में नजर आने वाली हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. वहीं 70 के दशक की सबसे लोकप्रिय आइटम गर्ल या कैबरे डांसर जीनत अमान भी आलिया भट्ट के लुक पर फिदा हो गईं. उन्होंने इसे संजय लीला भंसाली का मैजिक कहा है.
आलिया भट्ट पर फिदा हुईं जीनत अमान
जीनत अमान ने आलिया भट्ट के लुक पर कमेंट करते हुए कहा, वाह वाह, संजय लीला भंसाली ने एक शो गर्ल की झलक दिखाई. उनके इस कमेंट पर आलिया ने रिएक्ट भी किया है. वो लिखती हैं, थैंक यू सो मच मैम. हमने सेट पर आपके बारे में अनगिनत बार जिक्र किया. इसलिए ये एक्स्ट्रा स्पेशल लग रहा है. वहीं डायरेक्टर शादाब ने कहा कि आलिया भट्ट जीनत अमान की कॉपी लग रही हैं.
‘लव एंड वॉर’ बटोर रही सुर्खियां
अब विक्की कौशल के लुक की बात करें तो वो भी 70 के दशक में सेट रोमांटिक हीरो के तौर पर सामने आए हैं. जहां रणबीर कपूर के हाथों पर खून है. वहीं विक्की कौशल हाथों में फूल लिए दिख रहे हैं. वो हाथों में फूल लेकर विक्की कौशल पानी के बीच बैठे हैं. वहीं दूसरे पोस्टर में विक्की कौशल अपना लाइटर जलाते दिखते हैं.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
