संवाददाता@विशाल टंडन….

बुधवार को भीम आर्मी के तत्वावधान में तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने तहसील कार्यकारिणी एवं विभिन्न पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर बल दिया।
बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष विजय कुमार मौर्या, तहसील उपाध्यक्ष हरिशचंद्र मौर्या, तहसील प्रचारक एवं कोषाध्यक्ष अंकित कुमार मौर्या, कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार एवं अमित कुमार मौर्या, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार और ओमप्रकाश यादव, तहसील महासचिव दीपचंद भारती तथा मीडिया प्रभारी विनय कुमार के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाकांत राव एवं इंडियन आजाद उपस्थित रहे।

वहीं जिला महासचिव अखिलेश कुमार भारती, गोविंद कुमार प्रधान, तौसीफ खान, विजय कुमार भारती, संतोष कुमार, बच्चेलाल भारती, अमित कुमार मौर्या और अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध ने पदाधिकारियों से संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक का समापन संगठन की एकता, मजबूती और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।





