• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 22, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. 5 जून को एमसीएच विंग में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वाराणसी के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

JK Gupta by JK Gupta
June 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
121
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..

जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पताल परिसर स्थित 100 शैय्या युक्त मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग (एमसीएच विंग), लोढ़ी में 5 जून को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

शिविर का आयोजन वाराणसी के हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान करेंगे। एमसीएच विंग के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि शिविर में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी तथा जनरल सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।

शिविर के दौरान हृदय, किडनी, मूत्र संबंधी समस्याओं, हर्निया, हाइड्रोसील, पथरी तथा जन्मजात या दुर्घटना के कारण हुई शारीरिक विकृतियों से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी। चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, 2डी इको, ब्लड जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण भी कराए जाएंगे। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जले-कटे घाव, हाथ-पैर टेढ़ा होना, कटे हुए तालु एवं होंठ जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा। वहीं जनरल सर्जरी विभाग में हर्निया, हाइड्रोसील एवं पथरी के मरीजों की जांच की जाएगी। यूरोलॉजी विभाग में किडनी और मूत्र रोगों से संबंधित समस्याओं का उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा, जबकि कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ हृदय रोगों से संबंधित मरीजों की जांच करेंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एमसीएच विंग में हृदय रोगियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया था। उसी क्रम में अब विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर यह व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। भविष्य में भी हेरिटेज हॉस्पिटल के सहयोग से विभिन्न रोग विशेषज्ञों के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

डॉ. डी.के. सिंह ने कहा कि प्रत्येक माह एक दिन इस प्रकार का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि जिन लोगों को हृदय, किडनी, मूत्र, हर्निया, पथरी या प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, वे शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श का लाभ अवश्य उठाएं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार सुनिश्चित करना है।

Previous Post

यूनान में गूंजा भारत का राष्ट्रगान, 11 साल की भारतीय बिटिया ने बढ़ाया देश का मान

Next Post

आर प्रज्ञाननंदा ने दूसरी बार वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराया, गुकेश की खिताब की उम्मीदें खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश
  • मुख्यालय. महिला बास्केटबॉल में सोनभद्र की मन्नत और नैवेद्या मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित
  • म्योरपुर. पास देने के दौरान नहर की पटरी से नीचे उतरी पिकअप, हादसा टला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.