Last Updated:
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म एल 367 का ऑफिशियल टाइटल ‘ऑपरेशन गंगा’ अनाउंस हो गया है. नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर विष्णु मोहन के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म रूस-यूक्रेन जंग के दौरान भारत सरकार के रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर होगी. जानिए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और स्टार-स्टडेड टेक्निकल टीम के बारे में.
नई दिल्ली: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. उनकी आने वाली अनटाइटल फिल्म एल 367 का ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक मेकर्स ने आउट कर दिया है. शनिवार को फिल्म के डायरेक्टर विष्णु मोहन और मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका टाइटल अनाउंस किया है. इस फिल्म का नाम ऑपरेशन गंगा रखा गया है, जो रूस और यूक्रेन की जंग के वक्त भारत सरकार द्वारा चलाए गए असली रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है.
इस मिशन के तहत यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय स्टूडेंट्स और नागरिकों को सेफ वापस देश लाया गया था.
हाई ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर होगी फिल्म
फिल्म ऑपरेशन गंगा एक जबरदस्त और हाई ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होने वाली है. इसे मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी और ग्रैंड है. इसमें सुपरस्टार मोहनलाल के साथ बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे, एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं. इस समय फिल्म की शूटिंग जॉर्जिया की खूबसूरत और रियल लोकेशंस पर चल रही है.
विष्णु मोहन करेंगे डायरेक्ट
इस बड़े प्रोजेक्ट को नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर विष्णु मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं. विष्णु मोहन इससे पहले सुपरहिट और भक्ति ब्लॉकबस्टर फिल्म मेप्पाडियन बनाने के लिए जाने जाते हैं. फिल्म का प्रोडक्शन मशहूर बैनर श्री गोकुलम मूवीज के तहत हो रहा है. इसके मेन प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं, जबकि बैजू गोपालन और वी सी प्रवीण को प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
टेक्निकल टीम में शामिल हैं बड़े नाम
फिल्म को थिएटर्स में एक ग्रैंड एक्सपीरियंस बनाने के लिए मेकर्स ने एक से बढ़कर एक दिग्गजों को ऑन बोर्ड लिया है. एक्शन सीन्स को कोरियोग्राफ करने के लिए किल और धुरंधर जैसी फिल्मों में काम कर चुके फेमस एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह को लाया गया है. वहीं फिल्म का म्यूजिक शाश्वत सचदेव कंपोज कर रहे हैं, जो धुरंधर की सफलता के बाद अब इस फिल्म में अपनी ट्यून देने वाले हैं. इसके अलावा पुष्पा 1 और पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग कर चुके मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें

