@जे0 के0……
— पुलिस मुठभेड़ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 58 लाख से अधिक का मादक पदार्थ बरामद

Sonbhadra । जनपद सोनभद्र में रात के अंधेरे में फिल्मी स्टाइल में रियल शूटिंग देखने को मिला, जहां मादक पदार्थ से भरी लक्जरी कार का पुलिस ने पीछा किया, इस दौरान दोनों की गाड़िया कई बार टकराईं, पुलिस और आरोपी की गाड़ी आमने आने भी हुई, बीच रास्ते में पुलिस की गाड़ी जब खराब हुई तो लोकल में एक शख्स की गाड़ी लेकर फिर पीछा किया, घेरेबंदी कर पुलिस ने लक्जरी कार होंडा सिटी को को आखिरकार पकड़ लिया, तलाशी लेने पर कार के अंदर लाखों रुपए के नशे का सामान मिला, यह देख पुलिस के होश उड़ गए, मादक पदार्थ झारखंड के डाल्टनगंज से लुधियाना पंजाब ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने पीछा कर रही पुलिस पर नोटों की गड्डी भी उड़ाए। पुलिस ने कार से 59 लाख रुपए कीमत की अफीम, डोडा और नगद बरामद किया है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि।जनपद में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की टीम संयुक्त चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने कई बार पुलिस वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सलखन क्षेत्र में पीछा करने के दौरान एसओजी का वाहन खराब हो गया। ऐसे में स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल ने तत्काल अपनी निजी कार पुलिस को उपलब्ध कराई, जिसके बाद पुलिस ने पीछा जारी रखा।

एसपी ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए रायपुर थाना क्षेत्र के विरंजुआ में घेराबंदी की। इस दौरान तस्करों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए रास्ते में नोटों की गड्डियां भी फेंकी, लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी प्रिंस सिंह के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मादक पदार्थ डाल्टनगंज से खरीदकर लुधियाना ले जा रहा था और इसी कारोबार से आजीविका चलाता था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 58 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की अफीम और डोडा बरामद किया है। पुलिस पर फायरिंग करने वाले तस्कर को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन किलो अफीम, 225 किलो डोडा, एक होंडा सिटी कार, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई में सहयोग करने वाले प्रदीप कुमार मोदनवाल को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जबकि करवाई टीम को 20 हजार रुपए का इनाम दिया है।
पुलिस की कार्रवाई टी में चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, एसओजी प्रभारी नागेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।





