• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. इंडियन बैंक की मिनी ब्रांच का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी बैंकिंग सुविधाओं की लाभ

JK Gupta by JK Gupta
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…


सोनभद्र के म्योरपुर कस्बे में इंडियन बैंक की मिनी शाखा (बीसी) का शुभारंभ किया गया। हरगोविंद जायसवाल के मकान में शुरू हुई मिनी ब्रांच का संचालन उनके पुत्र सुधांशु जायसवाल करेंगे। इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर अभिषेक कुमार ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के मौके पर चीफ मैनेजर अभिषेक कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास सबसे अहम है। बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता के साथ ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
मिनी ब्रांच से लोगों को क्या फायदा?

मिनी शाखा शुरू होने से म्योरपुर और आसपास के लोगों को बैंकिंग से जुड़ी सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा मिलने से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। इससे कस्बे में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी।

उद्घाटन में जुटे बैंक अधिकारी और स्थानीय लोग
कार्यक्रम में इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर अभिषेक कुमार, फील्ड मैनेजर अमरेश कुमार कसक, बृजेश कुमार, बैंक मैनेजर अनिल कुमार, आशीष कुमार, डिस्ट्रिक्ट सीएससी मैनेजर अभय कुमार सिंह, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आकाश कुमार मौर्य और टीवीएस क्रेडिट मैनेजर विवेक कुमार (बजाज फाइनेंस) समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल ,पवन जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, अंकित कुमार, राजन जायसवाल, अंकित जायसवाल, उदय जायसवाल, गगन जी और आशीष अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मिनी ब्रांच शुरू होने को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि कस्बे में ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से रोजमर्रा के बैंकिंग कामों के लिए दूर जाने की परेशानी कम होगी।

Previous Post

यूपी में हर समीकरण की सीमा लांघने वाला यक्ष प्रश्न- योगी जैसा नेता और कौन?, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

सिंगरौली हाईवे पर चलते बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली हाईवे पर चलते बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली हाईवे पर चलते बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.