• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

क्या पहले से रची साजिश का हिस्सा थी CJP प्रोटेस्ट में हिंसा? किन एंगल पर जांच, Ncr Hindi News

Admin by Admin
July 24, 2026
in राष्ट्रीय
0
क्या पहले से रची साजिश का हिस्सा थी CJP प्रोटेस्ट में हिंसा? किन एंगल पर जांच, Ncr Hindi News
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ मार्च में हुई हिंसा के मामले में 4 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान के लिए 250 से अधिक वीडियो फुटेज की जांच की है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और अन्य घटनाओं के संबंध में दिल्ली पुलिस ने ऐक्शन लेने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने उपद्रव और हिंसा को लेकर अब तक चार प्राथमिकियां दर्ज की हैं। पुलिस दो अन्य केस भी दर्ज करने की प्रक्रिया में है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की जांच कई एंगल पर चल रही है।

ड्रोन उड़ाने और हिंसा के पीछे साजिश से जुड़े केस

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्र ने बताया कि एक FIR कनॉट प्लेस स्थित रीगल सिनेमा के पास हुई हिंसा,पत्थरबाजी और उपद्रव के संबंध में दर्ज की गई है जबकि अन्य मामले गैर-कानूनी तरीके से जमा होने, संसद सत्र के दौरान बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने और हिंसा के पीछे कथित साजिश से जुड़े हैं। ये मामले संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और अन्य थानों में दर्ज किए गए हैं।

इन धाराओं में केस

पीटीआई के अनुसार, संसद मार्ग थाने में दर्ज FIR बीएनएस की धारा 223(बी) (कानूनी आदेशों की अवज्ञा); धारा 221 (लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के पालन में बाधा डालना); धारा 132 (लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग); धारा 121(1) (गैर-कानूनी सभा); धारा 189(3), 190, 191(2), 191(3) और 192 (गैर-कानूनी तरीके से एकत्र होने, दंगा करने और हिंसा से संबंधित); धारा 324(5), 109(1), 125 और 3(5) (सामान्य आशय से संबंधित); और धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई है।

250 से फुटेज की छानबीन

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। इसके लिए उसने 250 से अधिक वीडियो फुटेज की जांच की है। इनमें मोबाइल फोन क्लिप, CCTV फुटेज, ड्रोन फुटेज और पुलिस बॉडी कैमरों से ली गई तस्वीरें भी शामिल हैं। पुलिस बॉडी कैमरों से ली गई तस्वीरें एफआईआर में सबूत के तौर पर अहम भूमिका निभा सकती हैं।

हिंसा पहले से रची साजिश का नतीजा तो नहीं

वहीं एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कथित हिंसा, पत्थरबाजी और तोड़-फोड़ के मामले में इस बात की भी छानबीन कर रही हैं कि कहीं यह हिंसा पहले से रची गई किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नई दिल्ली में हिंसा से पहले भीड़ को जमा करने के लिए व्हाट्सएप या टेलिग्राम ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुपों में क्या चल रहा था?

दो और केस दर्ज करने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और अन्य थानों में दर्ज किए गए मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र कानून और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के कई प्रावधानों को शामिल किया गया है। मारपीट, कानून अपने हाथ में लेने और अन्य संबंधित अपराधों के संबंध में दो और FIR तैयार की जा रही हैं।

पत्थरबाजी का फुटेज किया जारी

एएनआई के अनुसार, पुलिस ने कनॉट प्लेस इलाके में पत्थरबाजी का फुटेज भी जारी किया है। उसने कहा कि उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ दी और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रीगल सिनेमा के पास पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी के बाद सड़क पर ईंट पत्थर बिखर गए। इस घटना की जांच भी जारी है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

Source link

Previous Post

डाला. अडानी सीमेंट कंपनी गेट पर दो दिन से चल रहा रोजगार को लेकर धरना समाप्त

Next Post

जूडोका तूलिका ठिकाने की जानकारी देने में नाकाम रहने के बाद निलंबित, राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • शक्तिनगर. मादक पदार्थ तस्कर की 15.72 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज़, सार्वजनिक रूप से की गई मुनादी
  • सोनभद्र. खबर का असर; निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बनेगा 100 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग
  • जूडोका तूलिका ठिकाने की जानकारी देने में नाकाम रहने के बाद निलंबित, राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया, Sports Hindi News
  • क्या पहले से रची साजिश का हिस्सा थी CJP प्रोटेस्ट में हिंसा? किन एंगल पर जांच, Ncr Hindi News
  • डाला. अडानी सीमेंट कंपनी गेट पर दो दिन से चल रहा रोजगार को लेकर धरना समाप्त

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • शक्तिनगर. मादक पदार्थ तस्कर की 15.72 लाख रुपये की संपत्ति की फ्रीज़, सार्वजनिक रूप से की गई मुनादी
  • सोनभद्र. खबर का असर; निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बनेगा 100 मीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.