• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ठग के मायाजाल में कैसे फंसीं 2 हसीनाएं? 200 करोड़ की ठगी में सुकेश का विस्फोटक दावा- ‘जैकलीन से जलती थीं नोरा’

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
ठग के मायाजाल में कैसे फंसीं 2 हसीनाएं? 200 करोड़ की ठगी में सुकेश का विस्फोटक दावा- ‘जैकलीन से जलती थीं नोरा’


Last Updated:September 04, 2026, 21:26 IST

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुकेश चंद्रशेखर जेल मे हैं. उनका नाम जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के साथ जुड़ा, तो हर कोई हैरान रह गया. उसने जैकलीन फर्नांडिस संग अफेयर की बात कुबूली, वहीं नोरा फतेही के साथ कनेक्श में रहने का दावा किया. उसने दावा किया कि उसे दोनों अभिनेत्रियों से महंगे तोहफे मिले थे. मगर नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस इस मामले में कैसे शामिल हुईं? आइए जानते हैं कि इन हीरोइनों का 200 करोड़ रुपये के घोटाले और उस ठग से क्या कनेक्शन है?

नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के कनेक्शन का खुलासा तब हुआ, जब ईडी ने उन्हें 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए तलब किया. नोरा फतेही ने पूछताछ में दावा किया कि उन्हें सुकेश और उनकी पत्नी ने एक पार्टी में बुलाया था और अपनी परफॉर्मेंस के बदले उन्हें फीस के तौर पर महंगे तोहफे दिए थे.
(फोटो साभार: Instagram@norafatehi@jacquelienefernandez)

नोरा फतेही के दावे के बाद अधिकारियों ने उन महंगे तोहफों की जांच की, जिनमें एक बीएमडब्लू कार और गुच्ची बैग जैसी डिजाइनर चीजें शामिल थीं. नोरा ने यह भी दावा किया कि सुकेश से उनका कोई लेना-देना नहीं था और वह उस ठग के सिंडिकेट का शिकार बनी थीं. नोरा ने यह भी कहा कि जब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, तो उन्होंने सुकेश से सारे संबंध खत्म कर लिए थे.
(फोटो साभार: Instagram@norafatehi)

200 करोड़ के केस में नया मोड़ तब आया, जब सुकेश ने हाथ से लिखे एक पत्र में दावा किया कि उन्होंने नोरा फतेही को मोरक्को के कैसाब्लांका में घर खरीदने में मदद के लिए करोड़ों रुपये दिए थे. इसलिए, उन्होंने नोरा से पीड़ित होने का ‘घटिया ड्रामा’ बंद करने को कहा और उस समय की उनकी बातचीत को पब्लिक करने की धमकी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि नोरा, जैकलीन के साथ उनके रिश्ते से जलती थीं और उन्हें दिन में कई बार फोन करके जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिश्ता खत्म करने की मिन्नतें करती थीं.
(फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस 2021 में रिलेशनशिप में थे. सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल होने के बाद हीरोइन के साथ उनकी एक तस्वीर भी ऑनलाइन सामने आई थी. जैकलीन ने दावा किया कि उन्हें सुकेश ने गुमराह किया था. सुकेश ने उनका भरोसा जीतने के लिए खुद को साउथ इंडियन पॉलीटिशियन के परिवार का सदस्य और मीडिया टाइकून बताया था. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

Advertisement
Advertisement

सुकेश ने बाद में आरोप लगाया कि उसने जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार को करोड़ों रुपये के तोहफे दिए थे, जिनमें हीरे, कारें और गुच्ची, शनेल और दूसरे बड़े ब्रांड के लग्जरी बैग शामिल थे. जैकलीन का कहना था कि सुकेश के गलत कामों के बारे में पता चलने के बाद उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

हालांकि, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने एएनआई से बातचीत में दावा किया, ‘जैकलीन फर्नांडिस के लिए मुश्किलें और बढ़ गईं, क्योंकि सुकेश चंद्रशेखर के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में जानने के बाद भी उन्होंने उससे रिश्ते नहीं तोड़े. लेकिन नोरा फतेही ने खुद को तब अलग कर लिया था, जब उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है.’ (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

200 करोड़ी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में शुरुआत में जैकलीन का नाम गवाह के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन बाद में ईडी ने उन्हें आरोपी बनाया. इसके बाद, दिल्ली की एक अदालत ने उन पर आरोप तय किए. जैकलीन फर्नांडिस ने पहले खुद को बेगुनाह बताया था और ट्रायल का सामना करने का फैसला किया था.
(फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से करीब 200 करोड़ रुपये की उगाही की थी. ईडी का आरोप है कि सुकेश ने गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए पैसे का इस्तेमाल अपने करीबी लोगों के लिए लग्जरी तोहफे, कारें और दूसरी महंगी चीजें खरीदने में किया था. ठग के करीबी लोगों में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही भी शामिल हैं. (फोटो साभार: Instagram@norafatehi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 04, 2026, 21:26 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. मंत्री ने फीता काटकर मेले का किया शुभारंभ

Next Post

टीम इंडिया के लिए राउंड-2 में नहीं होगी गलती की गुंजाइश, नीदरलैंड्स से हो सकता है मैच, Sports Hindi News

Next Post
टीम इंडिया के लिए राउंड-2 में नहीं होगी गलती की गुंजाइश, नीदरलैंड्स से हो सकता है मैच, Sports Hindi News

टीम इंडिया के लिए राउंड-2 में नहीं होगी गलती की गुंजाइश, नीदरलैंड्स से हो सकता है मैच, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.