संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..
— जलपरी समेत तमाम झूले बने आकर्षण का केंद्र, जनप्रतिनिधियों ने भी झूले में बैठकर लिया मेले का आनंद

स्थानीय खेल मैदान में शुक्रवार को एकता उत्सव प्रदर्शनी मेले का भव्य आगाज हुआ। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन होते ही खेल मैदान में मेले की रौनक छा गई और बच्चों से लेकर बड़ों तक में उत्साह नजर आया।
मेले में जलपरी समेत तमाम तरह के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। रंग-बिरंगे झूले और रोशनी बच्चों के साथ युवाओं को भी खूब आकर्षित कर रही है। खास बात यह रही कि उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने भी झूलों में बैठकर मेले का आनंद लिया।

मेले में मनोरंजन के साथ खरीदारी के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। शाम होते ही रोशनी से जगमग खेल मैदान में लोगों की चहल-पहल बढ़ रही है। आसपास के गांवों से भी लोग परिवार के साथ मेला घूमने पहुंच रहे हैं।
उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, म्योरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनलाल खरवार, भाजपा नेता सुजीत सिंह, इम्तियाज आलम ,इरफान खान ,अजय अग्रहरि, सुजीत अग्रहरि, शुभम अग्रहरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक महीने तक चलेगा मेला: आयोजक के अनुसार एकता उत्सव प्रदर्शनी मेला एक महीने तक चलेगा। आने वाले दिनों में मेले में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। शाम के समय झूले, रोशनी और दुकानों की रौनक लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।
