Last Updated:
यामी गौतम अपनी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर चर्चा में हैं. अब मेकर्स ने मूवी का पहला गाना ‘भाभी तबाही’ जारी कर दिया है. गाने में मुंह दिखाई को संगीतमय अंदाज में पेश किया गया है. जी म्यूजिक के बैनर तले आए इस गाने को जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है. नीति मोहन ने इसे अपनी आवाज से सजाया है. वीडियो में यामी गौतम डांस करती नजर आती हैं.
‘नई नवेली’ फिल्म में नजर आएंगी यामी गौतम. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसमें वह मोहिनी के किरदार में नजर आएंगी. अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘भाभी तबाही’ रिलीज कर दिया है, जो सीधे शादी के जश्न के बीच लेकर जाता है. गाने में पारंपरिक मुंह दिखाई की रस्म को संगीतमय अंदाज में पेश किया गया है.
‘भाभी तबाही’ को शादी के सेलिब्रेशन के बैकग्राउंड में फिल्माया गया है. वीडियो में यामी गौतम सेंटर स्टेज पर नजर आती हैं और इसी सेलिब्रेशन के बीच परिवार में उनकी खास एंट्री होती है. इस गाने को को जीवी प्रकाश कुमार ने कंपोज किया है. गाने की खास बात इसका देसी अंदाज है, जिसमें भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप जैसे अलग-अलग म्यूजिक स्टाइल को एक साथ जोड़ा गया है. प्रकाश कुमार का कहना है कि इस गाने को बनाते समय उनका मकसद कुछ ऐसा तैयार करना था, जिसमें खूब मस्ती हो और सुनते ही एनर्जी महसूस हो.
‘भाभी तबाही’ गाने में रखा गया देसी फ्लेवर
जीवी प्रकाश कुमार ने कहा, ‘गाने को बनाते समय मैंने साउंड के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए. गाने में देसी फ्लेवर रखा गया है, लेकिन साथ ही इसे फ्रेश और एनर्जेटिक बनाने पर भी ध्यान दिया गया. मेरी कोशिश थी कि गाना सुनने वालों को पहले से अनुमान लगाने का मौका न दे और इसकी धुनों में कुछ अलग महसूस हो.’
नीति मोहन ने गाने को दी आवाज
उन्होंने कहा, ‘गाने में गीतकार वायु के लिखे बोल शरारती अंदाज लेकर आते हैं, जबकि नीति मोहन की आवाज ने इसमें एक अलग पहचान जोड़ दी है. यामी गौतम ने भी अपने किरदार को अच्छी तरह समझा और उसी हिसाब से परफॉर्म किया. पूरे गाने में थोड़ी सी मस्ती है, जो इसे और मजेदार बनाता है. यह एक ऐसा गाना है, जिसे किसी फैमिली सेलिब्रेशन में बजाया जा सकता है.’
इस दिन रिलीज होगी ‘नई नवेली’ फिल्म
बताते चलें कि ‘नई नवेली’ में यामी गौतम के साथ अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुष्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचोरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंग. फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. इसका डायरेक्शन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी और स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है. ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

