@जे0 के0……

Sonbhadra। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र विनोद कुमार चौधरी ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत “एक जनपद एक उत्पाद” प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत कालीन के हस्तशिल्पियों, उद्यमियों एवं कारीगरों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किए

जाने हेतु दिनांक 01 अप्रैल 2026 के बाद से 25 सितम्बर 2026 तक पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष चयन हेतु दिनांक 26 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समस्त आवेदक निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अपने आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, जाति, आय प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र सहित सम्बन्धित समस्त दस्तावेज दो प्रतियों (एक मूल एवं एक छायाप्रति) में लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
