• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


Sonbhadra। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा तृतीय संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के नवीन आवेदन तथा नवीनीकरण की प्रक्रिया निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी की जाएगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सोनभद्र ने बताया कि नवीनीकरण के तहत विद्यालयों द्वारा 12 से 19 नवंबर तक मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 13 से 20 नवंबर तक इसका सत्यापन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं 12 से 20 नवंबर तक अपने आवेदन पत्रों का नवीनीकरण कर हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करेंगे।

सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता

इसके बाद विद्यालयों द्वारा 13 से 23 नवंबर तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, अंक एवं उपस्थिति संबंधी विवरण दर्ज कर पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 13 से 24 नवंबर तक वास्तविक छात्र-छात्राओं का सत्यापन किया जाएगा।

वहीं, नवीन (फ्रेश) आवेदन के लिए छात्र-छात्राएं 12 से 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का फाइनल प्रिंट 19 नवंबर तक निकालना होगा तथा आवश्यक अभिलेखों सहित हार्डकॉपी 19 से 22 नवंबर तक संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। विद्यालयों द्वारा 13 से 23 नवंबर तक ऑनलाइन सत्यापन एवं आवेदन अग्रसारण तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा 14 से 24 नवंबर तक सत्यापन की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करते हुए आवेदन एवं सत्यापन संबंधी सभी कार्यवाही समय से पूर्ण करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र

Related Posts

  • केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र
  • सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
  • रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी
  • चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement