• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामकेश यादव……


लौकिक जगत के प्रत्यक्ष देवता एवं संपूर्ण सृष्टि को ऊर्जा प्रदान करने वाले भगवान सूर्य की उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। लोक आस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा के इस महापर्व को लेकर केकराही सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर घरों में पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। सनातनी घरों में छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं, वहीं बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल, सूप, दउरा, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद तैयार करने में जुटी हुई हैं।

सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता

महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय का विधान होगा। इस दिन व्रती महिलाएं सुबह स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य की आराधना करेंगी और चार दिवसीय कठिन व्रत का संकल्प लेंगी। इसके बाद आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर नए अरवा चावल का भात, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की जाएगी। छठी मइया को भोग लगाने के बाद व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करेंगी और परिवार के सदस्यों में भी वितरित करेंगी।

14 नवंबर शनिवार को होगा खरना; महापर्व के दूसरे दिन 14 नवंबर शनिवार को खरना का अनुष्ठान संपन्न होगा। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को स्नान कर विधि-विधान से छठी मइया की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद गुड़ से बने रसियाव (खीर), शुद्ध घी से तैयार रोटी और केले का भोग लगाया जाएगा। पूजा के उपरांत व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसी के साथ उनका लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।

चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व शुद्धता, संयम, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। छठ पूजा में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। क्षेत्र में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आगे के अनुष्ठानों में 15 नवंबर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य तथा 16 नवंबर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Next Post

सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन

Next Post

सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन

Related Posts

  • सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन
  • सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
  • रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी
  • चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement