• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

School Closed: बच्चों… मौज करो, कल है स्कूल की छुट्टी, इन जिलों के डीएम ने कर दी है घोषणा

Admin by Admin
September 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
School Closed: बच्चों… मौज करो, कल है स्कूल की छुट्टी, इन जिलों के डीएम ने कर दी है घोषणा


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश, भारी जलभराव और आंधी तूफान को देखते हुए यूपी में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. सड़कों और कॉलोनियों में पानी भरने तथा लगातार बारिश के अलर्ट के बीच बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासनों ने शनिवार, 26 सितंबर 2026 को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग की चेतावनियों के मद्देनजर लखनऊ, पीलीभीत, प्रयागराज और अमेठी में संबंधित अधिकारियों द्वारा आधिकारिक अवकाश के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

अब तक इन जिलों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है- अमेठी, मिर्जापुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, पीलीभीत, गोंडा, बलरामपुर आदि जिलों के डीएम ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अपने-अपने जिले के स्कूलों को शनिवार को बंद करने का फैसला किया है.

रायबरेली: भारी बारिश के अलर्ट के चलते 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से इंटर तक के सभी स्कूल बंद, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों में छुट्टी करने का फैसला लिया है. डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) संजीव कुमार सिंह ने 25 सितंबर को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य पूर्ण रूप से स्थगित कर दिया है. इस आदेश के तहत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन और यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत शिक्षा बोर्ड सहित सभी प्रकार के स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया है कि मौसम की इस विपरीत परिस्थिति में बंदी के इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. (रिपोर्ट- सौरभ पटेल और मोहन कृष्ण)

महाराजगंज में भी सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय

महराजगंज में भी बारिश के कारण 26 सितंबर की जिले के 12 तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश आया है. डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कल स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. लगातार हो रही बारिश के बाद स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है. (रिपोर्ट- आशीष कुमार शुक्ल)

मैनपुरी: भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कल जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का सख्त आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे. डीएम ने शिक्षा विभाग और सभी स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मौसम की इस गंभीर स्थिति में बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए और इस अवकाश वाले आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए. (रिपोर्ट- देवेंद्र)

वाराणसी में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, शिक्षकों को जाना होगा विद्यालय

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का फैसला लिया. जिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 26 सितंबर 2026 को जनपद के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है. जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य सभी बोर्डों के स्कूल पूर्णतया बंद रहेंगे. हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छुट्टी केवल बच्चों के लिए है; परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहकर अपने रोजमर्रा के विभागीय कार्यों का संपादन करना होगा. (रिपोर्ट – अभिषेक जयसवाल)

जौनपुर में 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीएम का आदेश

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 26 सितंबर को जनपद के कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है. प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश जिले में संचालित होने वाले सभी बोर्डों के सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों पर कड़ाई से लागू होगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम के बीच बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी स्कूल संचालक इस निर्देश का अनिवार्य रूप से पालन करें.

बरेली: भारी बारिश की चेतावनी के बीच अलर्ट, 26 सितंबर को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद

बरेली में आज सुबह से हो रही रुक-रुक कर बरसात और 26 सितंबर के लिए मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी (डीएम) ने 26 सितंबर को कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी सरकारी, निजी और समस्त बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का सख्त आदेश जारी किया है. स्कूल प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है, जबकि जिला प्रशासन ने बारिश और जलभराव से उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. (रिपोर्ट- रामविलास सक्सेना)

बाराबंकी: कल कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हो रही लगातार भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक अहम आदेश जारी किया है. इस आधिकारिक आदेश पत्र के अनुसार, 26 सितंबर को जिले के कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी विद्यालय पूर्णतया बंद रहेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बच्चों की हिफाजत सर्वोपरि है, इसलिए सभी संबंधित स्कूल संचालक और प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें. (रिपोर्ट- अनिरुद्ध शुक्ला)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ में भी कक्षा 12 तक स्कूल रहेंगे बंद

लखनऊ के डीएम विशाख जी. के आदेश के अनुसार, खराब मौसम और अतिवृष्टि से हुए जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा. यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी और सभी बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों पर कड़ाई से लागू होगा. मौसम विभाग ने 26 सितंबर के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है. (रिपोर्ट- निकिता दिक्षित)

पीलीभीत में कक्षा 8 तक अवकाश घोषित

पीलीभीत जिले में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी और संभावित जलभराव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रोशनी सिंह ने अवकाश का आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, जनपद में संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय 26 सितंबर को पूरी तरह बंद रहेंगे. बीएसए ने सभी विद्यालयों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. (पीलीभीत से सैयद कैयम की रिपोर्ट)

अमेठी में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

अमेठी में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर बड़ा कदम उठाया गया है. जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी और बीएसए द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के सभी बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों जिसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत बोर्ड और मदरसा बोर्ड शामिल हैं, में कक्षा 1 से 12वीं तक की कक्षाओं में 26 सितंबर को अवकाश रहेगा.

प्रयागराज में भी 8वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

प्रयागराज जिले में मौसम विभाग के बारिश संबंधी अलर्ट के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बीएसए अनिल कुमार ने छुट्टी का आदेश जारी किया है. जिले में जलभराव और भारी बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्डों के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल शनिवार को बंद रखे जाएंगे. (प्रयागराज से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट)

औरैया: भारी बरसात के चलते डीएम ने 26 सितंबर को सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए. औरैया के डीएम बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर बंद किए गए. (रिपोर्ट- दिनेश शाक्या)

गोंडा में स्कूल बंद करने का आदेश

गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन ने भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए शनिवार को जिले की सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है. उनके निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 26 सितंबर को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है. यह आदेश जिले में संचालित होने वाले सभी सरकारी, गैर-सरकारी, शासकीय, अशासकीय और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. (रिपोर्ट- देव मणि त्रिपाठी)

बलरामपुर में भी स्कूल बंद

बलरामपुर के डीएम के निर्देशों के तहत 26 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम के बीच बच्चों की हिफाजत सर्वोपरि है. (सर्वेश राणा की रिपोर्ट)

अयोध्या में स्कूल बंद रखने का आदेश

अयोध्या में भी भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में शनिवार को छुट्टी रखने का फैसला किया है. जिले के डीएम ने आदेश जारी करते हुए कक्षा एक से कक्षा 12 तक सभी बोर्ड के विद्यालय कल यानी कि 26 सितंबर बंद रहेंगे. डीएम की निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश. (सर्वेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. भारी बारिश के अलर्ट पर 26 सितंबर को सोनभद्र में स्कूल-कॉलेज बंद

Next Post

सोनभद्र. कालीन हस्तशिल्पियों/कारीगरों के चयन हेतु 26 सितम्बर को साक्षात्कार

Next Post

सोनभद्र. कालीन हस्तशिल्पियों/कारीगरों के चयन हेतु 26 सितम्बर को साक्षात्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.