• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भारी बारिश के अलर्ट पर 26 सितंबर को सोनभद्र में स्कूल-कॉलेज बंद

JK Gupta by JK Gupta
September 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की भी चेतावनी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी


जनपद में भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की ओर से जारी विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार सोनभद्र में 25 और 26 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना है। बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तथा झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिकों को नदी, नाले, जलप्रपात और मौसमी जलधाराओं के आसपास जाने से बचने तथा जलभराव और फिसलन वाली सड़कों पर अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

निचले इलाकों, जलभराव वाले क्षेत्रों, खनन क्षेत्रों और खदानों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। कच्चे या असुरक्षित भवनों से दूर रहने तथा वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की अपील की गई है। तेज हवा के दौरान बिजली के खंभों, होर्डिंग और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने मौसम संबंधी आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा स्थगित करने की अपील की है। आपात स्थिति में आपदा हेल्पलाइन 1077 तथा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 05444-297645 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

1 दिन, 6 मेडल… शूटिंग में गोल्ड पर निशाना, इस खेल में रचा इतिहास, 23 पर पहुंची भारत के पदकों की संख्या

Next Post

School Closed: बच्चों… मौज करो, कल है स्कूल की छुट्टी, इन जिलों के डीएम ने कर दी है घोषणा

Next Post
School Closed: बच्चों… मौज करो, कल है स्कूल की छुट्टी, इन जिलों के डीएम ने कर दी है घोषणा

School Closed: बच्चों… मौज करो, कल है स्कूल की छुट्टी, इन जिलों के डीएम ने कर दी है घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.