• Home
  • Privacy Policy
Sunday, May 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान

JK Gupta by JK Gupta
May 31, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……

Sonbhadra। वर्षा ऋतु से पूर्व नगर क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर नगर पालिका परिषद तथा सभी नगर पंचायत क्षेत्रों में यह विशेष अभियान शुरू किया गया है, जो आगामी एक सप्ताह तक लगातार संचालित किया जाएगा।

अभियान के प्रथम दिन नाला सफाई कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी नालों की सफाई सुनिश्चित करने तथा कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि नालों से निकाले गए कचरे एवं गाद का तत्काल निस्तारण कराया जाए, ताकि दोबारा गंदगी फैलने की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही नगर क्षेत्रों में स्वच्छता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट किया है कि नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी नगर निकायों को अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी स्तर पर शिथिलता, उदासीनता अथवा कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए सभी नागरिक अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहभागिता निभाएं।

Previous Post

म्योरपुर. तेज आंधी के दौरान छत से कपड़ा उतार रही किशोरी गिरी, हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान
  • म्योरपुर. तेज आंधी के दौरान छत से कपड़ा उतार रही किशोरी गिरी, हालत गंभीर
  • म्योरपुर. जलावन लकड़ी निकालते समय महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर
  • म्योरपुर. तिलक समारोह से लौट रही मैजिक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल
  • म्योरपुर. तनिश कुमार सिंह का रेलवे में चयन, असिस्टेंट लोको पायलट बने, गांव में खुशी की लहर

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान
  • म्योरपुर. तेज आंधी के दौरान छत से कपड़ा उतार रही किशोरी गिरी, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.