• Home
  • Privacy Policy
Sunday, May 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘कोच गाली देते हैं, बदलाव नहीं चाहते, 65 लाख दिए, फिर भी नहीं बनी बात’… सुमित अंतिल का सनसनीखेज खुलासा

Admin by Admin
May 31, 2026
in खेल
0
‘कोच गाली देते हैं, बदलाव नहीं चाहते, 65 लाख दिए, फिर भी नहीं बनी बात’… सुमित अंतिल का सनसनीखेज खुलासा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने आरोप लगाया है कि एक तिहाई कोच बेहद अहंकारी हैं, अभ्यास के पुराने तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिद्दी हैं और कुछ तो गाली-गलौज भी करते हैं. अंतिल ने पिछले सप्ताह बेंगलुरु में एफ64 भाला फेंक श्रेणी में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने अपनी बात को सही साबित करने के लिए स्वयं का उदाहरण दिया.

अंतिल ने पीटीआई से कहा, ‘कुछ कोच अहंकारी होते हैं जो समय के साथ सीखने और व्यवहार में बदलाव लाने को तैयार नहीं होते. मेरा अनुमान है कि इस तरह के कोच की संख्या 30 प्रतिशत से लेकर एक तिहाई तक है. पुराने कोच नए कोच की तुलना में अधिक घमंडी होते हैं.’

मैंने ऐसे कोच को देखा है जो नई चीजों को अपनाने के लिए तैयार ही नहीं हैं. जो लोग 2010-11 के बाद कोच बने हैं, वे नई चीजें और तकनीक सीखने और अपनाने के लिए तैयार हैं. कोई भी एथलीट अपने कोच को छोड़ने की बेवकूफी नहीं करता. खिलाड़ी अगले स्तर पर पहुंचने के लिए कोच छोड़ते हैं या उनके साथ खराब व्यवहार किया जाता है.’

पैरालम्पिक विश्व रिकॉर्ड धारक अंतिल का मानना ​​है कि अगर कोई कोच अपना काम ठीक से कर रहा हो और अच्छा व्यवहार बनाए रखे तो कोई भी एथलीट उसे नहीं छोड़ेगा.

अंतिल ने कहा, उदाहरण के लिए वीरेंद्र सहवाग के कोच (ए एन शर्मा) उन्हें बहुत अच्छी तरह समझते थे और इसीलिए वीरू भाई बार-बार उनके पास जाते थे. जब वे भारत के लिए खेल रहे थे तब वे अपने बचपन के कोच के मार्गदर्शन में अभ्यास नहीं कर रहे थे और कोच इस बात को अच्छी तरह समझते थे, उन्होंने उन पर किसी तरह का अधिकार नहीं जताया.

सुमित ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए अपना खुद का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा, ‘मैंने 2019 में ही एक कोच को छोड़ दिया था, जो अब भी दावा करता है कि मैं उसका शिष्य हूं. इतने साल बाद भी अगर वह मुझे अपना शिष्य बताता है तो यह सही नहीं है.’

सुमित ने कहा कि कई कोच पुरस्कार राशि के लालच में खिलाड़ियों की सफलता में अपने योगदान का दावा करते हैं जबकि ऐसा नहीं होता है. उन्होंने कहा, ‘मुद्दा नकद पुरस्कार का है. देश के लिए पदक जीतने वाले एथलीट के लिए ये छोटी बातें होती हैं. मैंने एक कोच के साथ दो साल तक प्रशिक्षण लिया, मैंने उन्हें गुरु दक्षिणा के रूप में 65 लाख रुपये दिए, लेकिन उसके बाद अगर मुझे लगा कि उनका परिवेश, उनकी संगति और माहौल अंतरराष्ट्रीय एथलीट के रूप में मेरे विकास के लिए उपयुक्त या अनुकूल नहीं था, तो मैं उन्हें क्यों नहीं छोड़ सकता था.

सुमित ने कहा, ‘मैंने उनकी बकवास कभी बर्दाश्त नहीं की. मेरे साथ जो हुआ, वैसा दूसरों के साथ भी हुआ. बात मुझ तक सीमित रहती तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर बात मेरे परिवार की हो तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, उन्होंने (उनके पूर्व कोच ने) नीरज चोपड़ा के माता-पिता और परिवार के बारे में भी अनाप शनाप कहा था.’ जब पीटीआई ने सुमित द्वारा बताए गए कोच से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा कि आरोप सच नहीं हैं.

Source link

Previous Post

सोनभद्र. जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • ‘कोच गाली देते हैं, बदलाव नहीं चाहते, 65 लाख दिए, फिर भी नहीं बनी बात’… सुमित अंतिल का सनसनीखेज खुलासा
  • सोनभद्र. जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान
  • म्योरपुर. तेज आंधी के दौरान छत से कपड़ा उतार रही किशोरी गिरी, हालत गंभीर
  • म्योरपुर. जलावन लकड़ी निकालते समय महिला को सांप ने डसा, हालत गंभीर
  • म्योरपुर. तिलक समारोह से लौट रही मैजिक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • ‘कोच गाली देते हैं, बदलाव नहीं चाहते, 65 लाख दिए, फिर भी नहीं बनी बात’… सुमित अंतिल का सनसनीखेज खुलासा
  • सोनभद्र. जनपद में विशेष नाला सफाई एवं स्वच्छता अभियान शुरू, एक सप्ताह तक चलेगा अभियान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.