• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लड़कियों से दोस्ती करने का लगा चस्का, दरोगा की डीपी वाली I’d से देता था धमकी, अब बुरा फंसा शुगर मिल अफसर

Admin by Admin
September 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लड़कियों से दोस्ती करने का लगा चस्का, दरोगा की डीपी वाली I’d से देता था धमकी, अब बुरा फंसा शुगर मिल अफसर


Last Updated:September 24, 2026, 23:34 IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को परेशान करने वाले एक इश्कमिजाज शुगर मिल अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक कौशिक ने इंस्टाग्राम पर ‘कॉप दीपक जाट’ नाम से फर्जी आईडी बनाई थी और उस पर एक सड़क हादसे में दिवंगत हुए उपनिरीक्षक (दरोगा) आकाश यादव की वर्दी वाली फोटो लगा रखी थी. खुद को बरेली में तैनात पुलिस अधिकारी बताकर वह महिलाओं और लड़कियों को परेशान करता था और अभद्र टिप्पणियां करता था.

लड़कियों से दोस्ती करने का चढ़ा चस्का, दरोगा की डीपी लगाकर देता था धमकी, अब…Zoom

इंस्टाग्राम पर दरोगा की डीपी लगाकर लड़कियों-औरतों को परेशान करने वाला सुगर मिल का अधिकारी धराया.

बरेली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिलाओं पर रौब झाड़ने और उनके साथ अशोभनीय हरकतें करने वाले एक फर्जी ‘कॉप’ का बरेली पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पकड़ा गया शातिर कोई वर्दीधारी नहीं, बल्कि एक शुगर मिल का अधिकारी है, जो दिवंगत दरोगा की तस्वीर लगाकर युवतियों को अपने जाल में फंसाने का गंदा खेल खेल रहा था.

सर्किल ऑफिसर देवेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ समय से इंस्टाग्राम पर ‘कॉप दीपक जाट’ (Cop Deepak Jat) नाम से एक संदिग्ध प्रोफाइल सक्रिय थी. इस आईडी पर उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा स्वर्गीय आकाश यादव की वर्दी वाली फोटो लगाई गई थी. मूल रूप से मीरजापुर के रहने वाले दरोगा आकाश यादव जनपद अयोध्या में तैनात थे. कुछ महीने पहले रात्रि ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था. आरोपी ने दिवंगत दारोगा की इसी तस्वीर का दुरुपयोग करता था. इस प्रोफाइल के आधार पर खुद को बरेली जिले में तैनात पुलिस अधिकारी बताता था.

महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां
आरोपी महिलाओं और लड़कियों से दोस्ती करने का बेहद शौकीन था. वह फर्जी आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय महिलाओं की पोस्ट पर अशोभनीय और अभद्र टिप्पणियां करता था. इससे सोशल मीडिया पर रोष फैल गया और कई महिलाओं ने इसकी शिकायत बरेली पुलिस से की. एक महिला की पोस्ट पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली बरेली में आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा अपराध संख्या 454/26 पंजीकृत किया गया.

मेटा से सबूत मिलते ही साइबर सेल ने दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना साइबर क्राइम थाने को सौंपी गई. बरेली साइबर टीम ने इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी ‘मेटा’ से संपर्क कर पत्राचार किया और जरूरी डिजिटल सबूत इकट्ठा किए. जांच और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान दीपक कौशिक पुत्र जितेंद्र कौशिक, निवासी ग्राम रतनपुरा (रतुपुरा), थाना रायपुर देहात, जिला बिजनौर के रूप में हुई.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Bareilly,Uttar Pradesh

First Published :

September 24, 2026, 23:34 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. कुत्ता के पर्यायवाची को लेकर विवाद, शिक्षक की पढ़ाने की शैली पर उठे सवाल

Next Post

‘शुरुआत में थोड़ी हिचक थी’, ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसे, हाउसवाइफ का रोल निभाकर हुईं हैरान

Next Post
‘शुरुआत में थोड़ी हिचक थी’, ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसे, हाउसवाइफ का रोल निभाकर हुईं हैरान

'शुरुआत में थोड़ी हिचक थी', ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसे, हाउसवाइफ का रोल निभाकर हुईं हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.