• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘शुरुआत में थोड़ी हिचक थी’, ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसे, हाउसवाइफ का रोल निभाकर हुईं हैरान

Admin by Admin
September 25, 2026
in मनोरंजन
0
‘शुरुआत में थोड़ी हिचक थी’, ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसे, हाउसवाइफ का रोल निभाकर हुईं हैरान

[ad_1]

Last Updated:September 25, 2026, 00:02 IST

एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे अपने फैमिली ड्रामा प्रोजेक्ट ‘संस्कार’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह अपने ग्लैमरस अंदाज से हटकर एक साधारण हाउस फाइफ की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि शुरुआत में इस अलग तरह के किरदार को लेकर उनके मन में थोड़ी झिझक थी, लेकिन शो की मजबूत कहानी ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया.

ख़बरें फटाफट

'शुरुआत में थोड़ी हिचक थी', ग्लैमर छोड़ देसी अवतार में लौटीं मुग्धा गोडसेZoom

मुग्धा निभा रहीं दिलचस्प रोल. (फोटो साभार: Instagram@mugdhagodse)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘संस्कार’ को लेकर चर्चा में हैं. इस शो में वह अपने अब तक के ग्लैमरस अंदाज से बिल्कुल अलग एक साधारण हाउसवाइफ के किरदार में नजर आ रही हैं. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि जब उन्हें पहली बार इस प्रोजेक्ट का ऑफर मिला था, तो वह इसे लेकर थोड़ी झिझक में थीं लेकिन कहानी ने उनका ध्यान अपनी ओर खींचा.

मुग्धा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘मैंने पहले कभी इस तरह का किरदार नहीं किया था, इसलिए ऑफर मिलने पर मेरे मन में थोड़ी हिचक थी. शो की कहानी ऐसी थी जिसने मुझे इसके बारे में और जानने के लिए उत्सुक किया. एक एक्टर के तौर पर मैं खुद को नए किरदारों में आजमाना चाहती थीं और कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जो मेरे लिए एक चैलेंज हो.’

शूटिंग शुरू होने के बाद दूर हुई झिझक
मुग्धा गोडसे ने कहा, ‘शूटिंग शुरू होने के बाद मेरी शुरुआती झिझक पूरी तरह दूर हो गई. जैसे-जैसे मैं प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती गईं, मुझे महसूस हुआ कि इसे करने का फैसला सही था. इस तरह के शो बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं. जब मुझे पता चला कि इसे डीडी नेशनल के साथ-साथ उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा, तो मेरी खुशी और बढ़ गई.’

‘संस्कार’ का हिस्सा बनना था एक्साइटिंग
मुग्धा गोडसे ने डीडी नेशनल से अपने जुड़ाव को भी खास बताया. उन्होंने कहा, ‘यह भारत के सबसे पुराने और लोकप्रिय चैनलों में से एक है. हम सभी डीडी देखते हुए बड़े हुए हैं और अब जब चैनल अपने प्रोफाइल को नए तरीके से बदल रहा है, तो उसका हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत एक्साइटिंग था. ‘संस्कार’ हर किसी के लिए है और यह हमें परिवार की अहमियत और उसकी असली बुनियाद के बारे में बताता है. इसे जरूर देखें और मुझे बताएं कि आपको यह कैसा लगा.’ ‘संस्कार’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें जिंदगी के अलग-अलग रंगों को उसके अच्छे और मुश्किल दौर के जरिए दिखाया गया है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2026, 00:02 IST



[ad_2]

Source link

Views: 160
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

लड़कियों से दोस्ती करने का लगा चस्का, दरोगा की डीपी वाली I’d से देता था धमकी, अब बुरा फंसा शुगर मिल अफसर

Next Post

आंसुओं से मेडल तक का सफर…पिता को खोया, पेट पालने को कैब चलाई, अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Next Post
आंसुओं से मेडल तक का सफर…पिता को खोया, पेट पालने को कैब चलाई, अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास

आंसुओं से मेडल तक का सफर...पिता को खोया, पेट पालने को कैब चलाई, अब एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement