• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य, 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा मेडिकल फिटनेस प्रमाण- पत्र

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र के संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-13, दिनांक 15 सितंबर 2026 जारी किया गया है। चयनित यात्रियों को प्रथम चरण में सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। जांच के उपरांत एलोपैथिक चिकित्सक द्वारा निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद एवं अन्य आवश्यक अभिलेख 30 सितंबर 2026 तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज 01 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के समस्त जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विदेशों में निवास कर रहे एनआरआई हज यात्री संबंधित देश के सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर आवश्यक रिपोर्ट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रेषित अथवा अपलोड करेंगे।

उन्होंने सभी चयनित यात्रियों से निर्धारित समयसीमा में मेडिकल जांच पूर्ण कर प्रमाण-पत्र एवं जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखने की अपील की, ताकि द्वितीय चरण की मेडिकल जांच के समय आवश्यकता पड़ने पर इन्हें प्रस्तुत किया जा सके।

Views: 230
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. धान की फसल को कीट एवं रोगों से बचाने के लिए नियमित निगरानी करें किसान

Next Post

Bay of Bengal Cyclone | IMD UP Tomorrow Weather

Next Post
Bay of Bengal Cyclone | IMD UP Tomorrow Weather

Bay of Bengal Cyclone | IMD UP Tomorrow Weather

Related Posts

  • रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें रेणुकूट. गांधी मैदान में 37 लाइसेंसधारी पटाखा दुकानदार ग्राहकों का करते रहे इंतजार, मुख्य मार्ग पर सज गईं अवैध दुकानें
  • शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा शक्तिनगर. युवा संगम के तहत केरल की संस्कृति, तकनीक और प्राकृतिक संपदा से रूबरू हुए यूपी के युवा
  • सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सोनभद्र. Sonbhadra Live News टीम की ओर से धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
  • बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम बीजपुर. मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में उमड़ी अंतरराज्यीय श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
  • दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर दुद्धी. 55 वर्षीय आढ़ती ने फंदा लगाकर दी जान, कस्बे में शोक की लहर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement