• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. धान की फसल को कीट एवं रोगों से बचाने के लिए नियमित निगरानी करें किसान

JK Gupta by JK Gupta
September 24, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया कि किसान भाई धान की फसल में लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव हेतु नियमित रूप से फसल की निगरानी करें। कीट अथवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अनुशंसित नियंत्रण उपाय अपनाकर धान की फसल को क्षति से बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि तना बेधक कीट के नियंत्रण हेतु 5 फेरोमोन ट्रैप प्रति हेक्टेयर प्रयोग करें। इसके अतिरिक्त बाईफेनथिन 10 प्रतिशत ईसी 500 मिलीलीटर, कार्बोफ्यूरान 3 जी 20 किलोग्राम, कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड 4 जी 18 किलोग्राम, क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी 150 मिलीलीटर अथवा फ्लुबेंडियामाइड 20 प्रतिशत डब्ल्यूजी 125 ग्राम में से किसी एक का निर्धारित मात्रा में प्रयोग करें।

हरा, भूरा एवं सफेद फुदका के नियंत्रण हेतु एसिटामीप्रिड 20 प्रतिशत एसपी 100 ग्राम, कार्बोफ्यूरान 3 जी 20 किलोग्राम, फिप्रोनिल 0.3 जी 20 किलोग्राम, इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत 125 मिलीलीटर, थायामेथोक्सैम 25 प्रतिशत डब्ल्यूजी 100 ग्राम अथवा क्लोरपायरीफास 25 प्रतिशत ईसी 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर निर्धारित मात्रा में 500-600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शीथ ब्लाइट, झोंका रोग एवं भूरा धब्बा रोग के नियंत्रण हेतु कृषि रक्षा अधिकारी ने अनुशंसित फफूंदनाशकों का निर्धारित मात्रा में 500-750 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करने की सलाह दी। इनमें कार्बण्डाजिम, थायोफिनेट मिथाइल, हेक्साकोनाजोल, प्रोपीकोनाजोल, मैकोजेब तथा एजोक्सीस्ट्रोबिन + डिफेनोकोनाजोल आदि रसायन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जीवाणु झुलसा एवं जीवाणुधारी झुलसा के नियंत्रण हेतु स्ट्रैप्टोमाइसिन सल्फेट 90 प्रतिशत + टेट्रासाइक्लीन हाइड्रोक्लोराइड 10 प्रतिशत 15 ग्राम को कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी 500 ग्राम के साथ मिलाकर प्रति हेक्टेयर 500-750 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों से अपील की कि रसायनों का प्रयोग अनुशंसित मात्रा एवं विधि के अनुसार ही करें तथा फसल में कीट अथवा रोग के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों से आवश्यक सलाह प्राप्त करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

17 मेडल… एथलेटिक्स, शूटिंग और वुशू में भारत का धमाल, हॉकी और कबड्डी में भी दबदबा कायम

Next Post

सोनभद्र. हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य, 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा मेडिकल फिटनेस प्रमाण- पत्र

Next Post

सोनभद्र. हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य, 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा मेडिकल फिटनेस प्रमाण- पत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.