• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bay of Bengal Cyclone | IMD UP Tomorrow Weather

Admin by Admin
September 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Bay of Bengal Cyclone | IMD UP Tomorrow Weather


Last Updated:September 24, 2026, 22:33 IST

Cyclone Arnab Impact On UP Weather: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन की वजह से उठे तूफानी चक्रवात का असर यूपी पर भी दिखेगा. मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वी यूपी में मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

बंगाल की खाड़ी में 75 की रफ्तार से आया अर्नब तूफान, UP में बज गई खतरे की घंटीZoom

यूपी में तीन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

लखनऊ: बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान का असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है. जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था मानसून की विदाई हो गई है, लेकिन तूफान की वजह से भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है. बंगाल की खाड़ी में उठा अर्नब तूफान लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ ओडिशा तट से गुरुवार को टकराया था. इसे देखते हुए ओडिशा, आंध्रप्रदेश में अलर्ट जारी किया गया. साथ ही झारखंड, बिहार, बंगाल और पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने यूपी में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने 25 सितंबर के लिए पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वांचल के लगभग सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. संभाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी. इस दौरान आकाशीय बिजली का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी, जो कि 60 किलो मीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.

तेज आंधी के साथ भारी बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 50 किलो मीटर प्रति घंटे तक की गति पकड़ सकते हैं. पूरे प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के दबाव से अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी.

सीएम योगी का निर्देश: 24 घंटे में मिले मुआवजा
प्रदेश में भारी बारिस और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए सीएम योगी ने शासन-प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है. जिलों के सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं, ताकि राहत और बचाव कार्यों की सीधे निगरानी की जा सके. सीएम का साफ निर्देश है कि भारी बारिश और बिजली गिरने से हुए जानहानि, पशुहानि और मकानों के नुकसान का 24 घंटे के भीतर राहत राशि व मुआवजा उपलब्ध कराया जाए.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 24, 2026, 22:33 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. हज-2027 के चयनित यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य, 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा मेडिकल फिटनेस प्रमाण- पत्र

Next Post

Koffee With Karan Season 9: बहन शाहीन संग करण जौहर की मेहमान बनेंगी आलिया भट्ट! टॉक शो में खुलेंगे कई बड़े राज

Next Post
Koffee With Karan Season 9: बहन शाहीन संग करण जौहर की मेहमान बनेंगी आलिया भट्ट! टॉक शो में खुलेंगे कई बड़े राज

Koffee With Karan Season 9: बहन शाहीन संग करण जौहर की मेहमान बनेंगी आलिया भट्ट! टॉक शो में खुलेंगे कई बड़े राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.