• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Koffee With Karan Season 9: बहन शाहीन संग करण जौहर की मेहमान बनेंगी आलिया भट्ट! टॉक शो में खुलेंगे कई बड़े राज

Admin by Admin
September 24, 2026
in मनोरंजन
0
Koffee With Karan Season 9: बहन शाहीन संग करण जौहर की मेहमान बनेंगी आलिया भट्ट! टॉक शो में खुलेंगे कई बड़े राज

[ad_1]

Last Updated:September 24, 2026, 22:48 IST

बॉलीवुड का सबसे चर्चित टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ अपने 9वें सीजन के साथ जल्द ही लौट रहा है. ताजा खबरों की मानें तो इस बार काउच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ उनकी बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ सकती हैं. आलिया तो पहले भी कई बार करण के इस शो की शान बढ़ा चुकी हैं, लेकिन शाहीन भट्ट के लिए यह पहला मौका होगा, जब वह इस चैट शो में बतौर मेहमान शिरकत करेंगी.

ख़बरें फटाफट

बहन शाहीन संग करण जौहर की मेहमान बनेंगी आलिया! टॉक शो में खुलेंगे कई बड़े राजZoom

‘कॉफी विद करण 9’ जल्द शुरू होने वाला है. (फोटो साभार: Instagram@karanjohar/shaheenb)

नई दिल्ली. करण जौहर का पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ अपने 9वें सीजन के साथ जल्द ही वापसी करने जा रहा है. शो के आने से पहले ही इस बार काउच पर बैठने वाले मेहमानों को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान शो के नए सीजन नजर आने वाले हैं, वहीं इंटरनेट पर कई अन्य बड़ी हस्तियों के नामों की चर्चा भी तेज है. अब खबर है कि आलिया भट्ट एक बार फिर करण जौहर के शो में धमाल मचाएंगी.

पिंकविला के मुताबिक, आलिया भट्ट इस सीजन में अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ करण जौहर के काउच पर रंग जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रिपोर्ट की मानें तो आलिया और शाहीन अगले एक हफ्ते के भीतर इस खास एपिसोड की शूटिंग पूरी कर लेंगी. वैसे आलिया भट्ट के लिए ‘कॉफी विद करण’ का काउच बिल्कुल नया नहीं है. वह पहली बार सीजन 4 (2013) में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं.

आलिया भट्ट की बहन पहली बार बनेंगी शो का हिस्सा

इसके बाद वह परिणीति चोपड़ा, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और करीना कपूर खान जैसी बड़ी हस्तियों के साथ इस शो में नजर आ चुकी हैं. भले ही आलिया भट्ट इससे पहले कई बार करण जौहर के इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं, लेकिन उनकी बहन शाहीन भट्ट के लिए यह पहला मौका होगा जब वह इस मशहूर काउच पर नजर आएंगी.

शो में दिखेगी आलिया-शाहीन की खास बॉन्डिंग

पोर्टल को एक सोर्स ने बताया, ‘आलिया और शाहीन का रिश्ता बेहद बेबाक, प्यार भरा और खूबसूरत है, जो इस एपिसोड की जान बनने वाला है. शाहीन को आमतौर पर ऐसे टॉक शो में कम ही देखा गया है, इसलिए आलिया के साथ उनका आना ‘कॉफी विद करण’ को एक नया रंग देगा. इस एपिसोड में दोनों बहनें अपने खास बॉन्ड, बचपन की खट्टी-मीठी यादों और जिंदगी के अलग-अलग दौर के अनुभवों पर दिल खोलकर बात करती दिखेंगी.’

कब आएगा ‘कॉफी विद करण सीजन 9’?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉफी विद करण’ का 9वां सीजन इसी साल दिवाली के मौके पर यानी अक्टूबर-नवंबर 2026 से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान का शो में बतौर मेहमान आना तय हो चुका है. इस सीजन वह सोलो अपीयरेंस देते नजर आएंगे. दूसरी ओर, न्यूज18 शोशा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने भी ‘कॉफी विद करण 9’ के एक धमाकेदार एपिसोड के लिए शूटिंग पूरी कर ली है. यह पहला मौका होगा, जब दोनों इस टॉक शो का हिस्सा बने हैं.

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने की शूटिंग

एक सूत्र ने बताया, ‘इस एपिसोड की शूटिंग यशराज फिल्म्स स्टूडियो में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन के साथ पूरी की गई है. पहली बार काउच शेयर कर रहे करण और उनके दोनों चहेते सितारों ने सेट पर जमकर मस्ती की. शूटिंग के दौरान एक स्पेशल गेस्ट की सरप्राइज एंट्री भी हुई, जिसने जाह्नवी और वरुण दोनों को हैरान कर दिया.’

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 24, 2026, 22:48 IST



[ad_2]

Source link

Views: 130
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Bay of Bengal Cyclone | IMD UP Tomorrow Weather

Next Post

एशियन गेम्स में 25 सितंबर का शेड्यूल: 14 खेलों में दिखेगा भारत का दम, एथलेटिक्स से शूटिंग तक आज बरसेंगे मेडल

Next Post
एशियन गेम्स में 25 सितंबर का शेड्यूल: 14 खेलों में दिखेगा भारत का दम, एथलेटिक्स से शूटिंग तक आज बरसेंगे मेडल

एशियन गेम्स में 25 सितंबर का शेड्यूल: 14 खेलों में दिखेगा भारत का दम, एथलेटिक्स से शूटिंग तक आज बरसेंगे मेडल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement