संवाददाता@विजय अग्रहरी…

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में शनिवार रात सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए। सभी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार जुड़ी गांव निवासी सरस्वती (45) पत्नी शंकर, प्रीति (12) पुत्री धर्मेंद्र, जितेंद्र (38) पुत्र शंकर, मुसरधारा गांव निवासी राजेश (40) पुत्र बलिराम, दुर्गावती (35) पत्नी राजेश, सृष्टि 7 पुत्री राजेश दो बाईकों पर बैठकर किसी विवाह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मिर्जापुर जिला के मड़िहान क्षेत्र में गए थे। रात में सभी लोग घर वापस लौट रहे थे कि धुरकरी गांव में खुदाई किए हुए सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी का उपचार किया गया। प्रीति और सरस्वती की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





