• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 22, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. प्रेस क्लब के प्रयास से क्षेत्र में लगा सकते हैं कल कारखाने- इंद्रजीत राय

JK Gupta by JK Gupta
May 31, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
67
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..

— मशहूर कॉमेडियन अभय कुमार शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया लोटपोट

दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में कस्बे स्थित डी.आर. होटल में शनिवार रात्रि हिंदी पत्रकारिता दिवस धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवं मिमिक्री आर्टिस्ट अभय कुमार शर्मा रहे। उन्होंने देश के चर्चित नेताओं एवं फिल्मी सितारों की आवाज़ की शानदार नकल प्रस्तुत करते हुए पत्रकारों के संघर्षपूर्ण जीवन को हास्य के माध्यम से मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार ठहाकों और तालियों की गूंज से भर उठा।

समारोह के मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय दुद्धी के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामजीत यादव ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई है। निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना ही पत्रकारिता का वास्तविक धर्म है। उन्होंने दुद्धी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रजीत राय एवं विशिष्ट अतिथि संजय गौड़ धुर्वे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण एवं तहसील स्तर पर पत्रकारिता करना अत्यंत कठिन कार्य है। सीमित संसाधनों के बावजूद पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षिका वर्षा जायसवाल, पंचायत सहायक मनीष अग्रहरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल, संविदा विद्युत कर्मी भोला कुशवाहा, राजेश मोबाइल केयर, रक्तदाता विकास अग्रहरि, सुरेन्द्र अग्रहरि अधिवक्ता राकेश श्रीवास्तव मंटू कुमार सुमित सोनी, डॉ. विनय, अधिवक्ता छोटेलाल अग्रहरि, आदिवासी समाज के हितैषी फौजदार परस्ते सहित अन्य समाजसेवी शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान वास्तव में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान है। इसके उपरांत क्षेत्र के कर्मठ पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन रमेश यादव एवं राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, पूर्व जिला जज राजन चौधरी, पूर्वांचल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल, रामेश्वर राय, अमरनाथ जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, विवेक पांडे, विष्णु गुप्ता सहित दुद्धी प्रेस क्लब के उपेंद्र कुमार तिवारी, जगत नारायण विश्वकर्मा, अशोक कनौजिया, महासचिव रवि सिंह, इब्राहिम खा दैवी शक्ति, दीपक जायसवाल, , पप्पू यादव, सुशील गुप्ता, मनीष कुमार, श्याम, शमीम अंसारी, प्रभात कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश रावत समेत बड़ी संख्या में पत्रकार, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

कमर के नीचे का हिस्सा हुआ लकवाग्रस्त, फिर भी संघर्षों से लड़कर बनीं प्रेरणा, दीपा मलिक की अनकही सफलता की कहानी

Next Post

मुख्यालय. सोनभद्र के लाल ने एम्स के एमसीएच यूरोलॉजी में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Next Post

मुख्यालय. सोनभद्र के लाल ने एम्स के एमसीएच यूरोलॉजी में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
  • म्योरपुर. ब्लॉक में भूजल संरक्षण के लिए लिया सामूहिक संकल्प, लोगों को जल बचाने का संदेश
  • मुख्यालय. महिला बास्केटबॉल में सोनभद्र की मन्नत और नैवेद्या मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित
  • म्योरपुर. पास देने के दौरान नहर की पटरी से नीचे उतरी पिकअप, हादसा टला

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • विंढमगंज. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक घायल, रेफर
  • अनपरा. रिंहद जलाशय में मछली पकड़ने गए युवक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.