Last Updated:
pooja singh broke national record in high jump: युवा हाई जंपर पूजा सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने हॉन्गकॉन्ग में चल रही एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की शानदार कूद लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. 19 साल की पूजा इस चैंपियनशिप के महिला हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.
पूजा सिंह हाई जंप में तोड़ा 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. ऊंची कूद की खिलाड़ी पूजा सिंह ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतते हुए सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. 19 साल की पूजा ने अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 1.93 मीटर की कूद लगाई. उन्होंने सहाना कुमारी का 14 साल पुराना 1.92 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा. इससे पहले उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 1.90 मीटर था, जो उन्होंने अप्रैल 2026 में दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स सीरिज मीट में किया था.
मौजूदा एशियाई चैम्पियन पूजा ने पिछले साल दक्षिण कोरिया में महिला ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता था. पूजा ने हाल ही में रांची में हुए फेडरेशन कप में हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने 1.92 मीटर के उस टारगेट को भी पार कर लिया है, जो भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तय किया था.
AND POOJA CREATES HISTORY BY BREAKING 14 YEAR OLD NATIONAL RECORD! 🤯💥
India’s Pooja Singh cleared 1.93m & won the Gold Medal for India at Asian U20 Athletics C’ship 🏅
She also breached the CWG Qualification Mark






