• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mesh Rashifal: मेष राशि के जातक जन्माष्टमी पर कर लें ये उपाय, धन वर्षा के बन रहे योग, ज्योतिष से जानिए शुक्रवार का राशिफल

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Mesh Rashifal: मेष राशि के जातक जन्माष्टमी पर कर लें ये उपाय, धन वर्षा के बन रहे योग, ज्योतिष से जानिए शुक्रवार का राशिफल


Last Updated:September 04, 2026, 00:01 IST

Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार में आज काम का दबाव बढ़ सकता है. कई कार्य एक साथ करने के सामने आ सकते हैं. योजना बनाकर चलेंगे तो स्थिति संभाल लेंगे. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.

मिर्जापुर: मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. नौकरी और करियर में काम का दबाव महसूस हो सकता है. प्यार और रिश्तो में छोटी बातों पर तकरार हो सकती है. ऐसे में बातचीत पर विशेष ध्यान दें. आज ऋतु शरद है, मास भाद्रपद है, पक्ष कृष्ण पक्ष है. आज तिथि अष्टमी है, जो कि पांच सितम्बर की मध्य रात्रि 12:14 तक रहेगी. आज नक्षत्र रोहिणी है, जो रात के 11:04 तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लग जाएगा, योग हर्षण है, करण बालव और कौलव है.

आज सुबह 5:41 सुबह पर सूर्योदय और 6:15 सायंकाल पर सूर्यास्त होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:33 से लेकर 12:23 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 10:24 से लेकर 11:58 तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान नहीं करता.

आज विशेष रूप से सक्रिय
विंध्यधाम के विद्यवान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि आज चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, जो मेष राशि से द्वितीय भाव में आएंगे. इसलिए धन, परिवार, वाणी, बचत आज विशेष रूप से सक्रिय रहेगा. सूर्य सिंह राशि में, बुध सिंह राशि में और शुक्र तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में और गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में स्थित रहेंगे. ऐसे में आज वाणी पर नियंत्रण रखें. धन के मामलों में व्यवहारिकता निर्णय लें.

नौकरी में बढ़ सकता है दबाव
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि नौकरी और व्यापार में काम का दबाव बढ़ सकता है. कई कार्य एक साथ करने के सामने आ सकते हैं. योजना बनाकर चलेंगे तो स्थिति संभाल लेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यक्षमता देखेंगे, लेकिन जल्दबाजी या क्रोध में प्रतिक्रिया देने से बचें. व्यापार में बातचीत से लाभ मिल सकता है. किसी ग्राहक या पुराने संपर्क से महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है. धन के मामले में दिन मध्यम से अच्छा रहेगा. चंद्रमा द्वितीय भाव में होने से बचत और आर्थिक मामलों पर ध्यान बढ़ेगा. अचानक मिलने वाले धन को खर्च करने के बजाय सुरक्षित रखना आवश्यक होगा.

छोटी बात पर हो सकती है नाराजगी
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम और वैवाहिक जीवन में छोटी बात पर नाराजगी हो सकती है. यदि आपको लगे कि सामने वाला आपकी बात नहीं समझ रहा है तो प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर बातचीत करें. अविवाहित जातकों के लिए किसी परिचित या सामाजिक संपर्क से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. आपकी वाणी आज संबंध बनाने और बिगाड़ने दोनों का कारण बन सकती है, इसलिए कठोर शब्दों से बचें.

घर के बड़े सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, दिनचर्या अव्यवस्थित न रखें, व्यवस्थित रखें. काम में तनाव और थकान हो सकती है. कुछ ज्योतिषीय पूर्वानुमान के अनुसार आंखों में और गले से संबंधित थोड़ी समस्या हो सकती है. वास्तव में परेशानी होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें.

ये है शुभ अंक व भाग्यांक
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए शुभ अंक 6 और 9 तथा भाग्यांक एक होगा. भाग्य आपके साथ 76 प्रतिशत रहेगा. शुभ रंग लाल और सफेद तथा शुभ दिशा पूर्व और दक्षिण-पूर्व होगा. आज के लिए शुभ ग्रह शुक्र और मंगल होगा. शुभ देवता मां लक्ष्मी और हनुमान जी होंगे.

आज के लिए छोटा सा उपाय
शुक्रवार होने के कारण आज मां लक्ष्मी का स्मरण करें और ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. आज कृष्ण जन्माष्टमी है तो इस अवसर पर यदि आपको बच्चे से कोई समस्या हो या आप भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त हैं तो आप विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. भगवान को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 04, 2026, 00:01 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘इसके पीछे छिपना बंद करो, बड़ी टीम से हारें तो…’ हॉकी वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने पर भड़के पीआर श्रीजेश, Hockey Hindi News

Next Post

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से जलभराव, पुलिया टूटी; SDRF ने दर्जनों लोगों को किया रेस्क्यू, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से जलभराव, पुलिया टूटी; SDRF ने दर्जनों लोगों को किया रेस्क्यू, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से जलभराव, पुलिया टूटी; SDRF ने दर्जनों लोगों को किया रेस्क्यू, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.