संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा घोरावल स्थित वार्ड क्रमांक 10 में दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे युवक को गुरुवार देर रात अनियंत्रित डंपर के रौदने से युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार के अनुसार सिकंदर सोनकर 27 वर्ष पुत्र स्व . पप्पू सोनकर निवासी वॉर्ड नंबर दस कस्बा घोरावल अपने मकान के सामने बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे के लगभग चारपाई पर सो रहा था कि नगर पंचायत की बन रही सड़क के लिए बालू उतारने आए डंपर चालक की लापरवाही के कारण युवक की मौत हो गई।

घर के परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया।मौत होने की बात सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घोरावल नगर के सैकड़ो लोग घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। मृतक दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता था।
उसकी मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था ।घोरावल कस्बा चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।उन्होंने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है ।





