• Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 28, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

टूटा 26 साल का रिकॉर्ड…30 मैचों से अजेय वर्ल्ड नंबर वन सिनर उलटफेर के शिकार, ओसाका का सुपरमॉम अवतार

Admin by Admin
May 28, 2026
in खेल
0
टूटा 26 साल का रिकॉर्ड…30 मैचों से अजेय वर्ल्ड नंबर वन सिनर उलटफेर के शिकार, ओसाका का सुपरमॉम अवतार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 28, 2026, 21:29 IST

Jannik Sinner Suffer 2nd Round Exit In French Open: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जनिक सिनर पेरिस की भीषण गर्मी में बेबस नजर आए. अर्जेंटीना के 56वें रैंक के खिलाड़ी जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने पांच सेटों के कड़े मुकाबले में सिनर को दूसरे दौर में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. 26 साल बाद फ्रेंच ओपन में किसी वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी की दूसरे दौर में हार है. वहीं, महिला वर्ग में पूर्व नंबर-1 नाओमी ओसाका ने शानदार खेल दिखाते हुए सात साल बाद तीसरे दौर में प्रवेश किया.

टूटा 26 साल का रिकॉर्ड...30 मैचों से अजेय वर्ल्ड नंबर वन सिनर उलटफेर के शिकार Zoom

यानिक सिनर की शर्मनाक हार.

नई दिल्ली. टेनिस जगत में अक्सर चमत्कारी जीत और दिल तोड़ने वाली हार की कहानियां देखने को मिलती हैं, लेकिन इस साल के फ्रेंच ओपन में जो हुआ, उसने इतिहास के पन्नों को एक नए और अप्रत्याशित रूप में पलट दिया है. कोर्ट फिलिप चैटरियर के तपते हुए मैदान पर एक तरफ जहां दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के पतन की हैरान कर देने वाली दास्तान लिखी गई, वहीं दूसरी तरफ एक पूर्व चैंपियन ने मां बनने के बाद अपनी शानदार वापसी से फैंस का दिल जीत लिया. दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं था. 30 मैचों से लगातार अजेय चल रहे सिनर खिताबी जीत के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे. मुकाबले के शुरुआती दो सेटों में उन्होंने अपना वही चिर-परिचित दबदबा दिखाया. उन्होंने अर्जेंटीना के जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को असहाय करते हुए पहले दो सेट 3-6, 2-6 से अपने नाम किए. तीसरे सेट में भी सिनर 5-1 की भारी बढ़त के साथ मैच को खत्म करने की कगार पर थे. सब कुछ उनकी योजना के मुताबिक चल रहा था कि अचानक पेरिस की चिलचिलाती गर्मी और उमस ने खेल का रुख ही बदल दिया.

अचानक यानिक सिनर (Jannik Sinner) की लय बिगड़ गई और उनकी शारीरिक हरकतें धीमी होने लगीं. कोर्ट पर एक ऐसा पल भी आया जब उन्होंने लगातार 18 अंक गंवा दिए. हालत इतनी बिगड़ गई कि इतालवी स्टार को मेडिकल टाइम-आउट लेना पड़ा. उन्होंने अंपायर से ‘चक्कर आने’ की शिकायत की और इलाज के लिए कोर्ट से बाहर चले गए. जब सिनर वापस लौटे, तो वे पूरी तरह असहज दिख रहे थे. उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाकर दुनिया के 56वें नंबर के खिलाड़ी जुआन मैनुअल सेरुंडोलो ने मैच में जान फूंक दी. सेरुंडोलो ने गजब का जज्बा दिखाते हुए अगला सेट 7-5 से जीता. इसके बाद तो जैसे सिनर की हिम्मत टूट गई और सेरुंडोलो ने अगले दोनों सेट 6-1, 6-1 के एकतरफा अंतर से जीतकर इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया.

यानिक सिनर की शर्मनाक हार.

एक ऐतिहासिक अनचाहा रिकॉर्ड
इस हार के साथ ही यानिक सिनर पिछले 26 वर्षों में फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में बाहर होने वाले पहले पुरुष वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले साल 2000 में महान आंद्रे अगासी के साथ ऐसा हुआ था. 2023 फ्रेंच ओपन के बाद से यह किसी भी ग्रैंड स्लैम में सिनर का सबसे खराब प्रदर्शन है. इसके साथ ही करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने का उनका सपना भी टूट गया, जिसके लिए अब उन्हें अगले साल तक का इंतजार करना होगा, जब उनके चोटिल प्रतिद्वंदी कार्लोस अल्काराज़ भी कोर्ट पर वापसी कर सकते हैं.इस चमत्कारी जीत के बाद अब सेरुंडोलो का मुकाबला अंतिम-32 (तीसरे दौर) में स्पेन के युवा मार्टिन लैंडालुस या चेक गणराज्य के विट कोप्रिवा से होगा.

नाओमी ओसाका संघर्ष और शानदार वापसी की कहानी
जहां एक तरफ पुरुष वर्ग में मायूसी का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ महिला सिंगल्स में जापान की टेनिस सनसनी नाओमी ओसाका ने अपनी पुरानी चमक बिखेरी.पूर्व विश्व नंबर-1 और चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को सीधे सेटों में हराकर सात साल में पहली बार फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश किया. इस मुकाबले में ओसाका को कड़ी चुनौती मिली. 16वीं वरीयता प्राप्त ओसाका के खिलाफ दुनिया की 72वें नंबर की खिलाड़ी वेकिक ने शुरुआत में ही सर्विस ब्रेक लेकर बढ़त बना ली थी. जब वेकिक पहले सेट के लिए सर्विस कर रही थीं, तब ओसाका ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए शानदार वापसी की और ब्रेक पॉइंट हासिल किया.

टाई-ब्रेकर में दिखाया दबदबा
इसके बाद ओसाका ने टाई-ब्रेकर में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया और उसे 7-6 (7/1) से अपने नाम कर लिया. दूसरे सेट में भी मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन अंतिम क्षणों में ओसाका ने निर्णायक सर्विस ब्रेक हासिल करते हुए सेट को 6-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. 2021 ऑस्ट्रेलियन ओपन की खिताबी जीत के बाद से ओसाका का ग्रैंड स्लैम करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पिछले साल अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचना ही उनका एकमात्र सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. साल 2024 की शुरुआत में अपनी बेटी के जन्म के बाद कोर्ट पर लौटने वाली इस खिलाड़ी के लिए यह जीत मानसिक रूप से बेहद अहम है. अब तीसरे दौर में उनका मुकाबला अमेरिका की उभरती हुई खिलाड़ी इवा जोविच से होगा, जहां दोनों ही खिलाड़ी पहली बार रोलां गैरो के अंतिम-16 (चौथे दौर) में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

सोनभद्र. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आंगनवाड़ी भर्ती, जांच रिपोर्ट के बाद भी पीड़िता न्याय से वंचित, डीएम से लगाई गुहार

Next Post

सोनभद्र. मौसी की शादी में आया था 4 वर्षीय मासूम, कुएं में मिला शव

Next Post

सोनभद्र. मौसी की शादी में आया था 4 वर्षीय मासूम, कुएं में मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. मौसी की शादी में आया था 4 वर्षीय मासूम, कुएं में मिला शव
  • टूटा 26 साल का रिकॉर्ड…30 मैचों से अजेय वर्ल्ड नंबर वन सिनर उलटफेर के शिकार, ओसाका का सुपरमॉम अवतार
  • सोनभद्र. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी आंगनवाड़ी भर्ती, जांच रिपोर्ट के बाद भी पीड़िता न्याय से वंचित, डीएम से लगाई गुहार
  • Singapore Open Super 750 Badminton: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में… एचएस प्रणय की चुनौती खत्म
  • बीजपुर. किरबिल की 132/33 केवीए की लाईन सफलता पूर्वक चार्ज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. मौसी की शादी में आया था 4 वर्षीय मासूम, कुएं में मिला शव
  • टूटा 26 साल का रिकॉर्ड…30 मैचों से अजेय वर्ल्ड नंबर वन सिनर उलटफेर के शिकार, ओसाका का सुपरमॉम अवतार

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.