• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. खेलो इंडिया “एक जिला एक खेल” योजना के तहत सोनभद्र में तीरंदाजी खिलाड़ियों का ट्रायल 25 मई से

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एवं भारत सरकार की खेलो इंडिया “एक जिला एक खेल” योजना के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। इस क्रम में विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित जिला खेल कार्यालय, सोनभद्र में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने हेतु कुमारी जगवन्ती यादव को तीरंदाजी प्रशिक्षिका के रूप में चयनित किया गया है।

जिला खेल कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए 15 बालक एवं 15 बालिकाओं सहित कुल 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन 25 एवं 26 मई 2026 को प्रातः 6 बजे से विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोनभद्र में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी आयु 12 से 14 वर्ष के मध्य होगी। अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी तथा विभाग की ओर से आवश्यक खेल उपकरण भी समय-समय पर दिए जाएंगे।

उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, सोनभद्र में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है।

Previous Post

चोपन. सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा पत्र

Next Post

मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति

Next Post

मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित
  • मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति
  • मुख्यालय. खेलो इंडिया “एक जिला एक खेल” योजना के तहत सोनभद्र में तीरंदाजी खिलाड़ियों का ट्रायल 25 मई से
  • चोपन. सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा पत्र
  • मुख्यालय. जून माह का निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.