• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


— 5 हजार जनजातीय भाई-बहन दिल्ली रवाना, करमा नृत्य से होगा राष्ट्रीय आयोजन का शुभारंभ


नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में 24 मई को जनजातीय आस्था, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं जनजागृति को लेकर भव्य राष्ट्रीय आयोजन आयोजित किया जाएगा। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से जनजातीय समाज की सहभागिता होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के गृह मंत्री रहेंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ सोनभद्र की प्रसिद्ध जनजातीय लोक परंपरा “करमा नृत्य” एवं पारंपरिक पूजा-पाठ से किया जाएगा। इस अवसर पर सोनभद्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का मंचन राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिलेगा। आयोजन में शामिल होने के लिए सोनभद्र से लगभग 5 हजार जनजातीय भाई-बहन विभिन्न वाहनों एवं साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने शनिवार को सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व जनजाति सुरक्षा मंच के जिलाध्यक्ष शंभू गोंड कर रहे हैं।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में रामलखन, रविन्द्र कुमार, शिवप्रसाद, मुन्ना धांगर, कमलेश, प्रेम गोंड, देवेंद्र साहनी, अनिल धांगर, डॉ. शंभू , रामसेवक खरवार, विकास मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, हीरेश द्विवेदी, शिवम मिश्रा, संदीप सिंह, पन्नालाल पासवान, मनोज चौबे, रवि, मनोज दुबे, सूर्यदेव, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यालय. खेलो इंडिया “एक जिला एक खेल” योजना के तहत सोनभद्र में तीरंदाजी खिलाड़ियों का ट्रायल 25 मई से

Next Post

सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित

Next Post

सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित
  • मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति
  • मुख्यालय. खेलो इंडिया “एक जिला एक खेल” योजना के तहत सोनभद्र में तीरंदाजी खिलाड़ियों का ट्रायल 25 मई से
  • चोपन. सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा पत्र
  • मुख्यालय. जून माह का निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.