• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


— जेल प्रशासन हुआ सक्रिय बचाव सुरक्षा हेतु ORS, आम पन्ना का किया गया व्यस्था


भीषण गर्मी, तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कारागार प्रशासन ने बंदियों के साथ-साथ सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है। गर्मी और लू के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा पहले से ही बंदियों के लिए आम पना उपलब्ध कराया जा रहा था। अब वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए भी राहत व्यवस्था शुरू की गई है।

कारागार प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सुरक्षा कर्मियों को तेज धूप, गर्मी एवं लू से बचाने के लिए गल्ला गोदाम परिसर में प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आम पना उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी इसका लाभ ले सकेंगे।

इसके अतिरिक्त जेल चिकित्सालय की ओर से प्रतिदिन प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को एक पैकेट ORS पाउडर भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, ताकि शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी न हो तथा डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाव हो सके।

प्रशासन ने सभी सुरक्षा कर्मियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का नियमित रूप से लाभ उठाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों और बंदियों दोनों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कारागार प्रशासन की इस पहल को सुरक्षा कर्मियों ने सराहनीय बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था से राहत मिलेगी और ड्यूटी के दौरान कार्यक्षमता भी बनी रहेगी।

उक्त आशय की जानकारी अरुण कुमार मिश्र एक प्रेस विग्यप्ति के व्दारा दी गई।

Previous Post

मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित
  • मुख्यालय. लालकिला मैदान में गूंजेगी सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति
  • मुख्यालय. खेलो इंडिया “एक जिला एक खेल” योजना के तहत सोनभद्र में तीरंदाजी खिलाड़ियों का ट्रायल 25 मई से
  • चोपन. सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा पत्र
  • मुख्यालय. जून माह का निःशुल्क राशन वितरण 25 मई से 10 जून तक

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.