• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, मामले में पुलिस की जीरो एफआईआर दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
240
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह…..


— सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप


अनपरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में युवती ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने व घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के बजाय अन्यंत्र स्थान दिखा कर अपने जिम्मेदारीयो से पल्ला झाड़ने का भी गंभीर आरोप लगाया है, जिससे पूरे प्रकरण को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सूरज शाह पुत्र अनिल शाह निवासी देउरा,थाना -बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।काफी समय तक भरोसा दिलाने के बाद जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।युवती ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जब वह थाने पहुंची तो उसकी मूल तहरीर में बदलाव कराने का दबाव बनाया गया।इस आरोप के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।आरोपी युवक की तलाश की जा रही है तथा मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।वहीं लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ रहे संबंधों में युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Previous Post

सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित

Next Post

बीजपुर. पुलिस ने पीड़ित का 27000 रुपए कराया वापस

Next Post

बीजपुर. पुलिस ने पीड़ित का 27000 रुपए कराया वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत… एशियाई खेलों के ट्रायल्स में भाग लेने की दी अनुमति
  • मुख्यालय. हीटवेब का असर: जनपद के सभी मदरसों में 31 मई तक शिक्षण कार्य बंद
  • बीजपुर. पुलिस ने पीड़ित का 27000 रुपए कराया वापस
  • अनपरा. शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, मामले में पुलिस की जीरो एफआईआर दर्ज
  • सलखन. भीषण तपन उमस गर्मी से जिला जेल बंदी व बंदीरक्षक भी हुए प्रभावित

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.