संवाददाता@रामबली मिश्रा….

बीजपुर।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बीजपुर मोटर गैरेज स्थित आवेदक गोबिंद गुप्ता पुत्र स्व दूध नाथ द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जरिए मोबाइल शिकात दर्ज कराई गई थी कि मेरे मूल खाते से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 27000रुपए
ठगी कर ली गई हैं।जानकारी होने पर साइबर टीम द्वारा एन सी आर पी पोर्टल पर सक्रियता से कार्रवाई शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे है साइबर अपराध के प्रति बीजपुर साइबर टीम द्वारा एन सी आर पी पोर्टल का गहनता से अवलोकन करके आवेदक के फ्राड हुए धनराशि का पता लगाया गया तथा एन सी आर पी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबंधित बैंक शाखा के जरिए ई मेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि 27000रुपए उसके मूल बैंक खाते में सफलता पूर्वक वापस कराया गया।
बीजपुर पुलिस साइबर टीम की सक्रियता से मूल खाते में आने से आवेदक ने खुशी का इजहार करते हुए बीजपुर साइबर टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमला कांत पांडेय,आरक्षी अमित कुमार,महिला आरक्षी निहारिका पाण्डेय शामिल रही।