@जे0 के0…….

Sonbhadra । चोपन थाना क्षेत्र के पटवध तिराहा स्थित अमिला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने शाहनवाज हुसैन को गहन परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल अंकित गुप्ता की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के निवासी थे। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और बाइक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।






