• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. छह बीघा खेत के पुआल में लगी आग

JK Gupta by JK Gupta
May 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


जनपद सोनभद्र के चतरा विकासखंड के ग्राम महुआरी और मगरहथा पोस्ट रामगढ़ में मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे किसी कारणवश लगी आग के कारण लगभग छह बीघा खेत का पुआल जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम पांडेय ग्राम महुआरी पोस्ट रामगढ़ ब्लॉक चतरा एवं हीरालाल ग्राम मगरहथा पोस्ट रामगढ़ का खेत आसपास था जहां अभी कुछ दिनों पहले ही हार्वेस्टर द्वारा खेत साफ कर पुआल एकत्रित करके दोनों नें रखा था दोनों पुआल अलग-अलग आस पास रखे हुए थे मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे के आसपास अज्ञात कारणवश पहले एक स्थान पर आग लगी जो तेज हवा के कारण बढ़ती गई और बगल के खेत में रखें हीरालाल के पुआल में भी आग पकड़ ली प्रत्यक्ष दर्शियों ने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मगरहथा चूड़ामणि पासवान को दिया. प्रधान प्रतिनिधि ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिए।

मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल कार्यवाई कर आग पर काबू पाया। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी यह तो गनीमत था कि खेत सड़क के किनारे ही था और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तत्काल उस स्थान तक पहुंच गई अन्यथा आग गांव तक भी जा सकती थी जिसके कारण काफी नुकसान होने की संभावना थी फिलहाल ज्यादा नुकसान होने से बच गया इस आग में श्री राम पांडेय के चार बीघा एवं हीरालाल के लगभग सवा बीघा खेत के पुआल जल गए।

Previous Post

सोनभद्र. दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग ग्यारह सत्र के साथ संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. छह बीघा खेत के पुआल में लगी आग
  • सोनभद्र. दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग ग्यारह सत्र के साथ संपन्न
  • सोनभद्र. अवादा फाउंडेशन बना ग्रामीण शिक्षा का मजबूत सहारा, 93 विद्यार्थियों को मिलीं साइकिलें
  • केकराही. सपा कार्यकर्ता को किया हाउस अरेस्ट
  • कोन. बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, एक सप्ताह से नहीं है बिजली

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.