Last Updated:
Aligarh News : अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि सवर्ण महापंचायत में हुई कथित टिप्पणी के बाद भीड़ ने सड़क पर घेरकर पीटा और अंबेडकर पार्क तक ले गई. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है…
अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ मारपीट.
अलीगढ़ : अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव को गुस्साई भीड़ ने खूब पीटा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. सिविल लाइन क्षेत्र में भीड़ ने उसे घेर लिया और सड़क पर दौड़ाकर पीटा. इसके बाद अंबेडकर पार्क तक ले जाया गया, जहां जय भीम और वाल्मीकी समाज के सम्मान में नारे लगवाए गए. मामले की शुरुआत सवर्ण महापंचायत के दौरान हुई कथित टिप्पणी से जुड़ी बताई जा रही है. 15 सितंबर को यूजीसी के मुद्दे को लेकर आयोजित महापंचायत में सचिन राघव के भाई सुंदर की ओर से दिए गए भाषण को लेकर वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. इसके बाद विरोध और कार्रवाई की मांग का मामला सामने आया.
सड़क पर घेरकर शुरू कर दी पिटाई
दरअसल, बुधवार शाम सचिन राघव अपने भाई और एक दोस्त के साथ घंटाघर के पास मौजूद था. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेर लिया. आरोप है कि भीड़ ने सचिन राघव को सड़क पर दौड़ाकर पीटा. उनके भाई और दोस्त के साथ भी मारपीट की गई. वायरल वीडियो और सामने आई शिकायत के मुताबिक, भीड़ सचिन राघव को खींचते हुए अंबेडकर पार्क की ओर ले गई. यहां भी उनके साथ मारपीट की गई. उनसे माफी मंगवाने और जय भीम के नारे लगवाने का भी आरोप लगाया गया है. हालांकि इस दौरान कुछ लोग उसकी पिटाई ना करने को लेकर भी भीड़ से कहते दिख रहे थे, लेकिन गुस्साए लोग नहीं रुके.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. हमलावरों के वहां से चले जाने की बात सामने आई. सचिन राघव की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है.
घटना के बाद विभिन्न संगठनों की ओर से पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
About the Author

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
और पढ़ें
