Last Updated:
गणपति बप्पा का प्रसाद लेने से मना करने पर रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. साल 2023 का यह वीडियो वायरल होने के बाद ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का रोल निभा रहीं एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अंजलि ने कहा कि प्रसाद भगवान का आशीर्वाद होता है और इससे सद्बुद्धि जरूर मिलती है, इसलिए थोड़ा सा प्रसाद जरूर खा लेना चाहिए.
प्रसाद न खाने पर ट्रोल हो रहे हैं रणबीर कपूर. (फोटो-इंस्टाग्राम- anjimaxuofficially/ranbir__kapoor82)
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियों में आ गया है, जिसमें वह गणेश पूजा के दौरान प्रसाद खाने से मना करते दिख रहे हैं. इस वायरल क्लिप को लेकर कुछ लोग एक्टर की आलोचना कर रहे हैं. रणबीर कपूर को जमकर ट्रोलर किया जा रहा है. अब इस वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और प्रसाद के धार्मिक महत्व को लेकर बात की है.
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए अंजलि ने कहा, ‘मैंने अभी खुद घर पर गणपति जी रखकर आई हूं और मुझे मीठा बेहद पसंद हैं, मैं तो खूब मीठा खाती हूं. वैसे भी, भगवान का जो प्रसाद हमें मिलता है, वह एक आशीर्वाद होता है. प्रसाद खाने से पेट भले ही न भरे, लेकिन इससे इंसान को सद्बुद्धि जरूर मिलती है.’ अंजलि ने जोर देकर कहा कि प्रसाद को हमेशा सम्मान और श्रद्धा के साथ स्वीकार करना चाहिए.
भगवान का आशीर्वाद होता है प्रसाद
अंजलि आरोड़ ने अपनी बात आगे बताते हुए कहा, ‘अगर आपको प्रसाद मिलता है तो ये नहीं है कि खूब सारा खाना है. थोड़ा सा तो खाया करो, क्योंकि भगवान आपको आशीर्वाद देते हैं और आपको पता नहीं होता है कि कब क्या मिल जाए. सुना है कि किसी भी रूप में नारायण मिल जाएंगे.’
रणबीर कपूर का पुराना वीडियो वायरल
रणबीर कपूर ने नहीं खाया प्रसाद
पूजा-अर्चना के बाद एक्टर पैपराजी को खुद अपने हाथों से मोदक बांटते नजर आए. इसी दौरान जब एक फोटोग्राफर ने उल्टे उन्हें ही प्रसाद खाने की पेशकश की, तो रणबीर ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह अभी डाइट पर हैं और फोटोग्राफर से खुद ही प्रसाद खा लेने का आग्रह किया.
View this post on Instagram

