Last Updated:
Lucknow Airport News : लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2151 लैंडिंग के दौरान तेज हवा के झोंके से लहराने लगी. रनवे के करीब पहुंचने के बाद पायलट ने विमान को दोबारा हवा में उठा लिया. आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की. घटना के दौरान यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा.
इंडिगो की फ्लाइट 6E 2151 लैंडिंग के दौरान भयंकर लहराई.
लखनऊ : लखनऊ एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात दिल्ली से पहुंची इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान तेज हवा के झोंके से अचानक लहराने लगी. विमान रनवे के बेहद करीब था और लैंडिंग की तैयारी पूरी हो चुकी थी. अचानक विमान के हिलने से उसमें सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. इससे ना ना केवल विमान में सवार उन यात्रियों की सांसें थम गईं, बल्कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट के अधिकारियों के भी पसीने छूट गए.
तेज हवा के बीच रनवे के करीब पहुंचा विमान
दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2151 ने दिल्ली से शाम 7 बजकर 37 मिनट पर उड़ान भरी थी. विमान को रात 8 बजकर 39 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना था. तय समय के आसपास विमान लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे के पास पहुंच गया था.
विमान जैसे ही रनवे पर उतरने की स्थिति में आया, किनारे से आ रही तेज हवा के झोंकों का असर उस पर दिखाई देने लगा. हवा की वजह से विमान अचानक लहराने लगा. रनवे को छूने के दौरान स्थिति को देखते हुए पायलट ने लैंडिंग रोकने का फैसला किया.
रनवे छूते ही विमान को फिर ऊपर उठाया
विमान के रनवे से संपर्क के तुरंत बाद पायलट ने उसे दोबारा हवा में उठा लिया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों की सांसें अटक गईं. कुछ समय तक विमान आसमान में ही चक्कर लगाता रहा. इसके बाद मौसम और हवा की स्थिति को देखते हुए विमान ने दोबारा लैंडिंग की कोशिश की. कई चक्कर लगाने के बाद विमान सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गया.
पायलट के फैसले से टला बड़ा जोखिम
लैंडिंग के दौरान तेज हवा विमान के लिए चुनौती बन गई थी. ऐसे में पायलट ने जोखिम लेने के बजाय विमान को दोबारा ऊपर उठाया और कुछ देर आसमान में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई. घटना के दौरान यात्रियों में जरूर घबराहट रही, लेकिन विमान बाद में सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतर गया.
About the Author

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…
और पढ़ें

